Weather Update: लगातार बढ़ रही ठंड के कारण सुबह-सुबह टहलने निकलने वाले गर्म कपड़ों में दिखाई देने लगे हैं। सोमवार को दिन के तापमान में कोई खासा असर नहीं हुआ। सोमवार के मुकाबले शहर के तापमान 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। यानी उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं ने सिर्फ रात के समय पर ही असर डाला है।
weather updateउत्तर भारत से लगातार शुष्क और ठंडी हवाओं ने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। इसका असर दिन के तापमान में नहीं हो रहाहै, लेकिन रात में ठंड की रफ्तार बढ़ गई है। सोमवार को इसका असर बिलासपुर जिले में दिखा।
यह भी पढ़ें: Online Fraud: केवायसी अपडेट कराने का झांसा देकर, 2 लाख से अधिक अकाउंट से किया पार
न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट आई और तापमान 13 डिग्री पहुंच गया। शहर में ठंड का असर दिन में न होकर रात दर रात बढ़ रहा है। उत्तर भारत से लगातार प्रदेश पहुंच रही ठंडी हवाओं के कारण दिन के तापमान में कोई खासा असर नहीं डाला है, जबकि रात के तापमान में ठीक उल्टा प्रभाव पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें: चाकू की नोक पर चार नकाबपोशों ने बनाया बंधक, बिजली दफ्तर में घुसकर 13.33 लाख की लूट
रात के तापमान में पिछले 2 दिनों से लगातार गिरावट आ रही है। सोमवार को जिले के न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। रविवार को 15 डिग्री तापमान के मुकाबले सोमवार को 13 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। लगातार बढ़ रही ठंड के कारण सुबह-सुबह टहलने निकलने वाले गर्म कपड़ों में दिखाई देने लगे हैं। सोमवार को दिन के तापमान में कोई खासा असर नहीं हुआ। सोमवार के मुकाबले शहर के तापमान 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। यानी उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं ने सिर्फ रात के समय पर ही असर डाला है।
मौसम विज्ञानी एचपी चन्द्रा के अनुसार प्रदेश में उत्तर से शुष्क और ठंडी हवा हवाओं का आगमन हो रहा है। इसके कारण प्रदेश में 15 नवम्बर को मौसम शुष्क रहने और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। सोमवार को शहर का अधितमत तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान में लगातार बढ़ोतरी के कारण लोग सुबह-सुबह और शाम 7 बजे के बाद गर्म कपड़ों में नजर आ रहे हैं।