रायपुर

बाल-बाल बची महिला विधायक, कबड्डी खेलते हुए मुंह के बल गिरीं, देखें वीडियो

कांग्रेस विधायक शकुंतला साहू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में शकुंतला साहू बच्चों के साथ कबड्डी खेलने लगीं और इसी दौरान वह मुंह के बल जोर से गिरीं. हालांकि गनीमत रही कि उन्हें गंभीर चोट नहीं लगी. विधायक छत्तीसगढ़ी ओलंपिक का उद्घाटन करने गई थी.

less than 1 minute read
Nov 04, 2022
बाल-बाल बची महिला विधायक, कबड्डी खेलते हुए मुंह के बल गिरीं, देखें वीडियो

इन दिनों छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों की धूम मची है. इसमें भाग लेने वाले खिलाड़ी छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों के ज़रिए अपने प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं. इन खेलो में आम लोगो के साथ राजनीति के धुरंधर भी हाथ अजमा रहें है.

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. जिसमें विधायक शकुंतला साहू बच्चों के साथ कबड्डी खेलने के दौरान वह मुंह के बल जोर से गिर गई. शकुंतला साहू का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसपर लोग अपनी अलग अलग प्रतिक्रिया दे रहे है.


दरअसल, पलारी के ग्राम छेरकापुर में विकासखंड स्तरीय छत्तीसगढ़ी ओलंपिक का आगाज हुआ, जिसका शुभारंभ करने संसदीय सचिव शकुंतला साहू पहुंची थी. उद्घाटन के दौरान संसदीय सचिव शकुंतला साहू बच्चों के साथ कबड्डी खेलने लग गई और कबड्डी खेलने के दौरान वह मुंह के बल गिर गईं. हालांकि उन्हें चोट नहीं आई है. लेकिन उनके गिरने का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है.

कांग्रेस विधायक का ये वीडियो सोशल मीडिया में आग की तरह फ़ैल गया. वीडियो वायरल होते ही लोगो ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी.

Updated on:
04 Nov 2022 06:24 pm
Published on:
04 Nov 2022 06:16 pm
Also Read
View All