रायपुर

अब बिजली बिल समझना बेहद आसान, विभाग ने लाई ये बड़ी सुविधा, जानिए क्या है खास..

Raipur News : बिजली बिल में अंग्रेजी के शब्दों से उपभोक्ताओं को निजात दिलाने के लिए पावर कंपनी ने बिजली बिल हिंदी में छापने का निर्णय लिया है।
2 min read
• •
Updated: 20 Aug 2023, 4:43 PM IST
उपभोक्ताओं को अब हिंदी में मिलेगा बिजली बिल
उपभोक्ताओं को अब हिंदी में मिलेगा बिजली बिल

Raipur News : बिजली बिल में अंग्रेजी के शब्दों से उपभोक्ताओं को निजात दिलाने के लिए पावर कंपनी ने बिजली बिल हिंदी में छापने का निर्णय लिया है। पावर कंपनी के इस फैसले से अंग्रेजी ना समझने वाले लोग भी बिजली बिल की बारीकियों को अच्छे से समझ सकेंगे।

Raipur News : पावर कंपनी के अधिकारियों ने ऊर्जा मंत्री के निर्देश के बाद उपभोक्ताओं को सुविधा देने के लिए यह नया प्रयोग किया है। उपभोक्ताओं को अब स्पॉट बिजली बिल हिंदी में उपलब्ध होंगे। ग्रामीणों की शिकायत के बाद बिजली बिल कंपनी ने इसी महीने से उपभोक्ताओं को हिंदी में बिजली बिल देने का निर्णय लिया है। कुछ सर्किलों में बिजली बिल हिंदी में देने की प्रक्रिया शुरू भी हो गई है।

कंपनी का बढ़ेगा खर्च

Raipur News : हिंदी में बिल निकालने के लिए रीडिंग मशीन में साफ्टवेयर को अपडेट करना होगा। इस साफ्टवेयर को अपडेट करने में प्रति मशीन 700 रुपए का खर्च आएगा। यह साफ्टवेयर बिजली कंपनी के अधिकारी लगभग 80 हजार मशीनों में डालेंगे। इस बिजली कंपनी का 5 करोड़ से ज्यादा राशि खर्च होगी।

अंग्रेजी के बिल समझने में होती थी परेशानी

Raipur News : पावर कंपनी के रीडर अभी तक स्पॉट बिलिंग के दौरान अंग्रेजी में बिल निकालकर देते थे। जिससे आम लोगों को समझने में बड़ी परेशानी होती थी। इसको लेकर उपभोक्ता लगातार शिकायत कर रहे थे। ऊर्जा मंत्री टी.एस. सिंहदेव तक भी यह शिकायत स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से पहुंची थी। इन सब समस्याओं का समाधान करने के लिए कंपनी ने बिजली का बिल हिंदी में देने का निर्णय लिया है।

कमियां दूर करने और व्यवस्था शुरू करने का निर्देश

Raipur News : फिलहाल जिन जगहों पर हिंदी में बिल देने में समस्या आ रही है। वहां प्रबंधन द्वारा अधीक्षण अभियंताओं को निर्देश जारी किया गया है। अधीक्षण यंत्री (सर्किल प्रभारी) अपने वृत्त के अंतर्गत मीटर रीडर द्वारा हिंदी भाषा में ही बिल छापकर उपभोक्ताओं को दिया जाए। इस काम में यदि ब्लूटूथ प्रिंटर में किसी प्रकार की समस्या होती है तो प्रिंटर को बदलकर दूसरी व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

वरिष्ठ अधिकारियों ने सर्किल इलाके में हिंदी का बिजली बिल जनरेट करवाने का निर्देश दिया है। स्पॉट बिलिंग मशीन में साफ्टवेयर अपडेट करने के लिए रीडरो को कहा है। अधिकांश मशीनों में साफ्टवेयर अपडेट हो गया है। अब उपभोक्ताओं को हिंदी में बिजली बिल मिलेगा।

- ऋषि बंछोर, सर्किल प्रभारी, रायपुर वृत्त-2

बिजली कंपनी के इस निर्णय से ग्रामीण इलाके के उपभोक्ताओं को राहत होगी। अंग्रेजी ना जानने की वजह से ग्रामीण इलाके के उपभोक्ताओं को उसे समझने में ज्यादा परेशानी होती थी। इस नए नियम से ग्रामीण इलाके के उपभोक्ता को किसी के उपर निर्भर नहीं होना पड़ेगा।

- नागेश्वर सिंह, उपभोक्ता

हिंदी में बिजली बिल आने से राशि कहां कितनी लग रही है? इसकी स्पष्ट जानकारी होगी। बिल ज्यादा आ रहा है, तो खपत को कम करने के लिए बिजली प्रबंधन करके राहत ले सकेंगे।

- विकास यादव, उपभोक्ता

Updated on:
20 Aug 2023, 4:43 PM IST
Published on: