Raipur News: फिजिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट के ग्राउंड में खेलने के लिए कुछ बाहरी लोग आए थे और आईडी कार्ड को लेकर गार्ड के साथ उनकी बहस शुरू हो गई। जो डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर तक पहुंच गई।
Raipur News: @अनुराग सिंह। पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में ग्राउंड को लेकर विवाद सामने आया है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल है। वीडियो में डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर डॉ राजीव चौधरी लोगों को चमकाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो शेयर होने के बाद विवाद और बढ़ गया है और विश्वविद्यालय की ओर से इसकी शिकायत पुलिस में कर दी गई है।
जानकारों के अनुसार, यह मामला कुछ दिन पहले का है जब फिजिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट के ग्राउंड में खेलने के लिए कुछ बाहरी लोग आए थे और आईडी कार्ड को लेकर गार्ड के साथ उनकी बहस शुरू हो गई। जो डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर तक पहुंच गई। उसके बाद यह मामला इतना बढ़ा कि धमकियों तक और सीएम और राज्यपाल को शिकायत तक बात पहुंच गई।
फिजिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट के रिसर्च स्कॉलर सूरज घृतलहरे ने बताया कि डिपार्टमेंट के ग्राउंड के बाहर के लोग प्रेक्टिस करने आते हैं। गार्ड पिछले दो दिनों से उनसे आईडी कार्ड मांग रहे थे लेकिन वो बहाना कर खेल रहे थे। तीसरे दिन गार्ड पर वे भड़क गए और बोले कि हम यही खेलेंगे। वे बदतमीजी करने लगे। इसके बाद दूसरे गार्ड भी वहां गए। और बहस बढ़ गया। डिपार्टमेंट के स्टूडेंट्स भी वहां पहुंच गए थे। जब गार्ड से मामला नहीं संभला तो उन्होंने डीन को इसकी सूचना दी। डीन ने आकर उन्हें समझाया और बोले कि यहां बाहरी लोगों का खेलना मना है।
इस पर वे लोग कहने लगे कि हाई अर्थारिटी का लेटर लगाओ और दिखाओ तब मानेंगे। इस बीच एक लड़का बहुत बदतमीजी करते हुए बोला कि हम यहीं के है, यहीं प्रेक्टिस करेंगे। आप मुझे नहीं जानते। धमकी देने लगे। उसके बाद डीन ने कहा कि मैं भी ब्लैक बेल्ट हूं, सीएम और राज्यपाल जिससे भी शिकायत करना है तो कर लो। इसका पूरा वीडियो को छोड़कर आधी वीडियो को उन्होंने सोशल मीडिया में एडिट करके अपलोड किया है। जिसमें काफी गंदे कमेंट भी आ रहे हैं। कई कमेंट में यूनिवर्सिटी के बाहर देख लेने, चाकू मारने जैसे बातें कही गई है। जिसके बाद हमने थाने में शिकायत की है।
यूनिवर्सिटी में फिजिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट के ग्राउंड के अलावा बाजू में ही एक और ग्राउंड है। जहां कोई भी मेंटेनेंस नहीं किया जाता है और वहां पर तीन हैलीपेड बना दिया गया है। जिसके कारण वहां खेलने वाले स्टूडेंट्स को भी समस्या होती है। मेंटनेंस न होने के कारण ग्राउंड की अव्यवस्थता देखी जा सकती है। यहां कैंपस के स्टूडेंट्स के साथ ही बाहरी एकेडमी के स्टूडेंट्स और लोग प्रेक्टिस और खेलने के लिए आते है।
वायरल वीडियो पूरा नहीं है। वहां लड़कियां भी थीं और वे लड़के अभद्रता कर रहे थे। धमकी दे रहे थे। उसके बाद मैंने सीएम, राज्यपाल से शिकायत करने की बात कही। हमने यहां बदतमीजी करने और विश्वविद्यालय की छवि खराब करने वालों के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है। मैं विश्वविद्यालय की प्रगति के लिए नियम के तहत काम कर रहा हूं।