17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CM Sai Statement: जशपुर दौरे पर CM साय, वेदांता हादसे पर दिया बयान, बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

CM Sai Statement: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai जशपुर दौरे पर रवाना हुए, जहां वे Pradhan Mantri Gram Sadak Yojana Phase 4 कार्यक्रम में शामिल होंगे।

2 min read
Google source verification
वेदांता हादसे पर सीएम का बयान (photo source- Patrika)

वेदांता हादसे पर सीएम का बयान (photo source- Patrika)

CM Sai Statement: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai आज जशपुर जिले के दौरे पर रवाना हुए। उनके साथ उप मुख्यमंत्री Vijay Sharma भी मौजूद हैं। दोनों नेता जशपुर में आयोजित Pradhan Mantri Gram Sadak Yojana Phase 4 के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, जिसे ग्रामीण विकास के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

CM Sai Statement: ग्रामीण विकास को मिलेगी नई रफ्तार

मुख्यमंत्री साय ने दौरे से पहले कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi द्वारा लगभग 750 सड़कों को मंजूरी दी गई है। इन सड़कों के निर्माण से दूरस्थ और छोटे गांवों तक बेहतर कनेक्टिविटी पहुंचेगी, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह योजना न केवल आवागमन को आसान बनाएगी, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसर भी बढ़ाएगी।

‘सुशासन तिहार’ पर जोर

सीएम साय ने राज्य सरकार की पहल ‘सुशासन तिहार’ का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। इस अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर शिविर लगाकर अधिकारी सीधे लोगों के बीच पहुंचेंगे और मौके पर ही समस्याओं का निराकरण करेंगे। इससे प्रशासन और आम जनता के बीच सीधा संवाद मजबूत होगा।

वेदांता हादसे पर सख्त संदेश

सक्ति जिले में हुए Vedanta Limited पावर प्लांट हादसे को लेकर मुख्यमंत्री ने सख्त रुख अपनाया है।
उन्होंने कहा कि घटना के तुरंत बाद ही स्पष्ट कर दिया गया था कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होगी। चेयरमैन समेत 19 लोगों पर FIR दर्ज किए जाने का जिक्र करते हुए उन्होंने दोहराया कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

निष्पक्ष जांच का भरोसा

मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि जांच प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ेगी और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जशपुर दौरे के जरिए एक ओर जहां सरकार ग्रामीण विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने का संदेश दे रही है, वहीं वेदांता हादसे पर सख्त रुख दिखाकर जवाबदेही तय करने की बात भी दोहरा रही है। इस दौरे को विकास और प्रशासनिक सक्रियता—दोनों ही दृष्टिकोण से अहम माना जा रहा है।

FIR पर क्या बोले गृह मंत्री

गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि मामला दर्ज हो चुका है और यह एक बेहद गंभीर दुर्घटना है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए तंज कसा कि FIR ऑनलाइन उपलब्ध होती है, उन्हें लिंक दे दीजिए, वे खुद देख सकते हैं।