6 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

India ‘A’ Squad: छत्तीसगढ़ के आयुष पांडेय को भारतीय टीम में मिली जगह, श्रीलंका के खिलाफ खेलेगा मैच

India 'A' Squad: इंडिया ए टीम में छत्तीसगढ़ के आयुष पांडेय का चयन हुआ है। श्रीलंका के खिलाफ 25 जून से 5 जुलाई के बीच होने वाले मैच में आयुष पांडेय ओपनर बल्लेबाज चयन हुआ है..

2 min read
Google source verification
India 'A' Squad

छत्तीसगढ़ के आयुष पांडेय को भारतीय टीम में मिली जगह ( Photo - Patrika )

India 'A' Squad: रणजी ट्राफी में अपने खेल का जौहर दिखा चुके आयुष पांडेय को इंडिया ए टीम में जगह मिली है। बता दें कि आयुष छत्तीसगढ़ का पहला खिलाड़ी है जो इंडिया टीम की तरफ से खेलने जा रहा है। श्रीलंका के खिलाफ मैच के लिए उनका चयन हुआ है। यह मैच 25 जून से 5 जुलाई के बीच खेला जाएगा। जिसमें आयुष पांडेय का चयन बतौर ओपनर बल्लेबाज हुआ है। इस सफलता से छत्तीसगढ़ के अन्य क्रिकेटरों में भी आगे बढ़ने की उम्मीद जगी है।

CCPL में जारी है ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

आयुष के पांडेय अभी CCPL में खेल रहे हैं। इस दौरान वे अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। आयुष पांडेय ने शानदार शतक भी जड़ा है। इसके अलावा रणजी ट्राफी में भी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर सलेक्टर्स का ध्यान खींचा है। बता दें कि पिछले दो साल में आयुष पांडेय का परफॉर्मेंस ने उसे बड़ी सफलता दी है। जिसके चलते वे टीम इंडिया में जगह बनाने में कामयाब हुआ।

इस उपलब्धि पर आयुष पांडेय ने कहा कि बुची बाबू टूर्नामेंट ने उन्हें काफी आत्मविश्वास दिया, जिसका फायदा उन्हें आगे के मुकाबलों में मिला। इस बार भी मैं उसी तरह के प्रदर्शन को दोहराने की उम्मीद रखता हूं।

India 'A' Squad: रायपुर के रियाज क्रिकेट एकेडमी से लिया प्रशिक्षण

आयुष पांडेय रायपुर की सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित रियाज़ क्रिकेट अकादमी के खिलाड़ी हैं। यहीं से उन्होंने लगभग 7 वर्ष की ही उम्र में क्रिकेट का प्रशिक्षण लेना शुरू किया। अंडर-14 से लेकर रणजी ट्राफी तक का सफर उन्होंने रियाल एकेडमी के प्रशिक्षकों की देखरेख में ही तय किया। एज ग्रुप क्रिकेट के दौरान आयुष का चयन लगातार एनसीए में प्रशिक्षण के लिए होता रहा, जिसका उन्हें बड़ा लाभ मिला। आयुष की इस सफलता पर एकेडमी के प्रेसिडेंट अनिल नचरानी, सेक्रेटरी केविन कास्टर, ज्वाइंट सेक्रेटरी चन्द्रकान्त शुक्ला समेत सभी सदस्यों और प्रशिक्षकों ने बधाई दी है।

इंडिया ए स्क्वाड इस प्रकार है-

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) वाली चयन समिति ने श्रीलंका ए टीम के खिलाफ होने वाली 2 चार दिवसीय मैचों के लिए इंडिया ए टीम का ऐलान किया है। इनमें ध्रुव जुरेल कप्तान, हर्ष दुबे, अंशुल कंबोज, साई सुदर्शन, सारांश जैन, Ν. जगदीशन, आयुष पांडे, गुरनूर ब्रार, अमन मोखाडे, देवदत्त पडिक्कल, औक़िब नबी, शेख रशीद, रुतुराज गायकवाड़, यश ठाकुर, जीशान अंसारी।'