रायपुर

एयरपोर्ट के करीब जल्द खुलेगा 100 ऑक्सीजन बेड का कोविड सेंटर

- कोरोना पीड़ितों को राहत पहुंचाने जैनम मानस भवन में चल रही तैयारी , आज बुधवार को सांसद सुनील सोनी ने इस नेक कार्य के लिए समाज के सभी भाइयों को धन्यवाद किया।
2 min read
• •
Apr 28, 2021
covid_centre_airport.jpg
सांसद सुनील सोनी ने नेक कार्य के लिए समाज के सभी भाइयों को धन्यवाद किया

रायपुर . कोरोना के भीषण दौर में मरीजों को इलाज कराने, ऑक्सीजन बेड की दिक्कतों का सामना न करना पड़े, जैन समाज एक बार फिर सेवाभाव के लिए तैयार है। नया रायपुर में एयरपोर्ट के पास जैनम मानस भवन में कोविड केयर सेंटर चालू करने की तैयारियां तेजी से चल रही हैं।

समाज के वरिष्ठों का मानना है कि कोरोना की दूसरी लहर से त्राहि-त्राहि मची हुई है, इसलिए ऑक्सीजनयुक्त 100 बिस्तर का कोविड सेंटर जल्द ही चालू होगा, जहां व्यवस्थित तरीके से जरूरतमंद मरीजों का इलाज हो सके।

कोरोना की दूसरी लहर काफी भयानक है। बड़ी संख्या में लोगों के चपेटे में आने से सरकारी अस्पतालों से लेकर निजी अस्पतालों में एक-एक बेड की मारामारी की स्थितियां निर्मित हुई हैं। शहर से लेकर गांवों तक तेजी से कोरोना संक्रमण फैल रहा है। कई लोगों की जानें जा चुकी हैं। जबकि बीते साल इतनी भयानक स्थिति नहीं थी। इसलिए सामाजिक संस्थाओं की जिम्मेदारी और बढ़ गई है कि लोगों की जितनी मदद हो सके, मुहैया कराई जाए। बीते साल कोरोना की शुरुआत में 150 बिस्तर का केयर सेंटर में समाज के सदस्यों ने सेवाएं दी। मरीजों को इलाज की सुविधा, दवाइयां उपलब्ध कराया।

तेजी से चल रहा काम
जैनम मानस भवन समिति के वरिष्ठ सदस्य महेंद्र कोचर ने बताया कि समाजसेवी महेंद्र धाड़ीवाल के विशेष सहयोग से तेजी से काम चल रहा है। कोरोना का यह दौर भयानक है। ऑक्सीजन की सबसे अधिक जरूरतें मरीजों को पड़ रही हैं। इसे देखते हुए ऑक्सीजन बेड पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है। ऑक्सीजन सिस्टम का काम पूरा होते ही इसी सप्ताह 100 बेड का कोविड केयर सेंटर चालू हो जाएगा।

Updated on:
28 Apr 2021 05:31 pm
Published on:
28 Apr 2021 05:31 pm