रायपुर

Crime News: ट्रक में लोड सामान चुरा रहे थे बदमाश, ड्राइवर की नींद खुलने पर कर दी थी हत्या

CG News: खरोरा इलाके में 15 दिन पहले ट्रक ड्राइवर की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।

less than 1 minute read
Nov 11, 2023
Crime News: ट्रक में लोड सामान चुरा रहे थे बदमाश, ड्राइवर की नींद खुलने पर कर दी थी हत्या, फोटो-ग्रुप में

रायपुर। CG News: खरोरा इलाके में 15 दिन पहले ट्रक ड्राइवर की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पांच लोगों ने मिलकर ड्राइवर की हत्या की थी। हत्या के बाद शव को छुपाकर आरोपी भाग निकले थे। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दो अन्य की तलाश की जा रही है।


पुलिस के मुताबिक पखवाड़े भर पहले परमेश्वर यादव सिलतरा से ट्रक में यूरिया बाल्टी लेकर बलौदाबाजार के लिए निकला था। इस दौरान रात में वह सारागांव में रूक गया। ट्रक में ही सो गया था। इस दौरान किसी ने उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद ट्रक लेकर फरार हो गए थे। शव मिलने के बाद खरोरा पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस को टीम बिहार पहुंची और गोपालगंज के रहने वाले मंजय यादव उर्फ लक्की, उसके छोटे भाई इंद्रासन यादव को पकड़ा। आरोपियों से पूछताछ की गई, तो खुलासा हुआ कि मंजय, उसका भाई इंद्रासन और संजय यादव तीनों करीब 6 माह पहले छत्तीसगढ़ आए थे और तिल्दा के पास रहते थेे। महासमुंद के नागेंद्र जायसवाल के ट्रांसपोर्ट कंपनी की ट्रकें चलाते थे। कुछ दिन पहले अपने गांव के पास रहने वाले बगेश राम और चंदन धोबी को बुला लिया था, लेकिन काम नहीं चल रहा था। दिवाली में घर जाना भी चाह रहे थे। इसके लिए कुछ पैसा जुगाड़ रहे थे।

Updated on:
11 Nov 2023 09:32 am
Published on:
11 Nov 2023 09:13 am
Also Read
View All