रायपुर

आम बना रहा खास… छत्तीसगढ़ में 1 लाख रुपए किलो में बिकने वाली जापानी आमों की खेती

Raipur News : मौसम की अनुकूलता का फायदा जिले के किसान अब फलों की खेती करके उठा रहे हैं।

2 min read
Jun 08, 2023
आम बना रहा खास... छत्तीसगढ़ में 1 लाख रुपए किलो में बिकने वाली जापानी आमों की खेती

आनंद नामदेव

Raipur News : मौसम की अनुकूलता का फायदा जिले के किसान अब फलों की खेती करके उठा रहे हैं। यहां एक लाख रुपए प्रति किलो बिकने वाले जापानी आम समेत लगभग 42 प्रजाति के आमों की खेती हो रही है। ग्राम बिर्रा के किसान हीरालाल कश्यप ने जापान के मियाजाकी आम की खेती शुरू की है। उन्होंने प्रयोग के रूप में कुछ वर्ष पूर्व कुछ पौधे भी लगाए थे जो अब चार से पांच फीट तक हो गए हैं जिसमें अगले साल फल भी आने लगेंगे। (chhattisgarh news) इस साल उन्होंने करीब 20 और पौधे भी तैयार कर लिए हैं जिसे बारिश शुरू होने के बाद प्लांट करेंगे।

नहीं बिका तो खुद खाएंगे

हीरालाल ने दुनिया के सबसे महंगे आम की खेती तो की है पर इस आम को खरीदेगा कौन, बेचेंगे कहां ये इनके लिए भी आश्चर्य का विषय है। (cg news today) उन्होंने कहा कि अगले साल फल आएंगे। देखते हैं क्या होता है। उन्होंने कहा कि यहां इतना महंगा आम खरीद कर खाना काफी मुश्किल है। इसीलिए उन्होंने कहा कि और खरीदने वाला कोई नहीं मिला तो वे खुद ही खाएंगे।

बैगनी कलर का अंबिका, प्रति आम 100 रुपए

हरा-पीला कलर का आम तो सभी ने देखा होगा, लेकिन बम्हनीडीह ब्लॉक के ग्राम करनौद के नोमन तिवारी की नर्सरी में आपको बैंगनी कलर का आम देखने को मिल जाएगा। पहली बार इस सीजन में इसमें फल लगे हैं। पर्पल कलर का यह आम अंबिका प्रजाति का हाईब्रिड फल है जो आम्रपाली और जर्नादन पसन को मिलाकर तैयार हुआ है। (jangir news update) उन्होंने अपनी नर्सरी में बड़ी संख्या में आम लगाए हैं। उनके मुताबिक एक आम करीब आधा किलो का है, जो 600 ग्राम तक हो जाता है। मार्केट में एक फल करीब सौ रुपए में बिकता है। अब इसे बाजार में उतारने की तैयारी है।

आम के लिए जिले का मौसम अनुकूल


उप संचालक उद्यान रंजाना माखीजा के मुताबिक जिला आम की पैदावार के लिए जांजगीर का वातावरण काफी अनुकूल हैं। (Jangir champa news) यह अच्छी बात है कि जिले के किसान नए-नए प्रयोग कर रहे हैं और विदेशी फल भी लगा रहे हैं। बैंगनी कलर का आम अंबिका प्रजाति का है जिसकी मार्केट वेल्यू काफी अच्छी है। किसानों को इसमें आगे बढ़ाने के लिए हम पूरी मदद कर रहे हैं।


Published on:
08 Jun 2023 01:59 pm
Also Read
View All