रायपुर

Cyclone Remal Live Updates: रेमल तूफान ने मचाई तबाही, देशभर में 800 फ्लाइट्स रद्द, यहां सबसे ज्यादा प्रभाव

Cyclone Remal Live Updates: रेमल तूफान ने तबाही मचा दी है। छत्तीसगढ़ समेत देशभर में 800 फ्लाइट्स रद्द हो गई है।
2 min read
• •
Updated: 27 May 2024, 10:41 AM IST
Cyclone Remal Live Updates

Cyclone Remal Live Updates: रेमल तूफान के असर को देखते हुए कोलकाता से रायपुर आने वाली तीन फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया है। मौसम के सामान्य होने पर 27 मई से इसका संचालन सामान्य होगा। रविवार की सुबह इंडिगो एयरलाइंस की नियमित फ्लाइट सुबह 8.10 बजे अपने सामान्य समय पर पहुंची। वहीं रविवार शाम 6 बजे व 8.05 बजे और 28 मई की सुबह 8.10 बजे वाली फ्लाइट को कैंसिल कर दिया गया है।

Cyclone Remal Live Updates: यात्रियों की बढ़ी मुसीबत

स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के डायरेक्टर एसडी शर्मा ने बताया कि रेमल तूफान के कारण उड़ानों को निरस्त किया गया है। मौसम के सामान्य होने पर इसका संचालन शुरू होगा। अजय ट्रैवल्स के संचालक रमन जादवानी ने बताया कि उड़ान रद्द करने की सूचना मिलने के बाद टिकट कैंसिल कराने वाले यात्रियों को किराए की राशि वापस लौटाई जा रही है। वहीं यात्रियों के अनुरोध को देखते हुए आगामी तारीख के टिकट भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

Cyclone Remal Live Updates

Cyclone Remal Live Updates: रेमल तूफान से प्रभावित होकर कई फ्लाइट्स हुई कैंसिल

बता दें कि रोजाना रायपुर से कोलकाता के लिए औसतन 1200 से 1300 यात्रियों का आवागमन होता है। तूफान को देखते हुए रविवार की सुबह 10 बजे से कोलकाता के बागडोगरा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और नेताजी सुभाषचंद्र बोस एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया। साथ ही पूरे एयरपोर्ट को खाली कर सभी फ्लाइट्स को गतंव्य स्थान की ओर रवाना कर दिया गया है। इसके चलते 800 से ज्यादा अंतरराज्यीय और देशभर के विभिन्न राज्यों की उड़ानें प्रभावित हुई है।

Cyclone Remal Live Updates
Updated on:
27 May 2024, 10:41 AM IST
Published on: