रायपुर

आबकारी भवन में लगी आग में दस्तावेज नहीं जले, मुख्यमंत्री ने बैज के आरोपों पर किया पलटवार

CG News: साय ने महत्वपूर्ण दस्तावेज जानबूझकर जलाने के आरोपों पर कहा, कोई दस्तावेज नहीं जले हैं।

less than 1 minute read
Feb 15, 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Photo Patrika)

रायपुर। लाभांडी स्थित आबकारी भवन में आग लगने की घटना में विपक्ष के आरोपों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की ओर से घटना को साजिश बताने पर पलटवार करते हुए कहा, बैज इतने बड़े पद में बैठे हैं उन्हें आरोप लगाने से पहले तहकीकात में जाना चाहिए।

इस तरह के बेबुनियाद आरोप लगाने से अपनी ही सोच हल्की होती है। साय ने महत्वपूर्ण दस्तावेज जानबूझकर जलाने के आरोपों पर कहा, कोई दस्तावेज नहीं जले हैं। यह सही है कि आग लगी थी, लेकिन महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित हैं।

बता दें कि आबकारी भवन में आग लगने की घटना होने के बाद कांग्रेस ने इसे साजिश करार दिया और पार्टी ने भाजपा सरकार द्वारा शराब में किए जा रहे घोटाले पर पर्दा डालने का आरोप लगाया है।

Published on:
15 Feb 2026 01:26 am
Also Read
View All

अगली खबर