Arang News: छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू समाज के निर्देश से समोदा महानदी परिक्षेत्र में साहू समाज का चुनाव मंगलछत्तीसगढ़ प्रदेश साहू समाज के निर्देश से समोदा महानदी परिक्षेत्र में साहू समाज का चुनाव मंगलवार 23 सितंबर को सम्पन्न हुआ। चुनाव में डॉ. परसराम साहू को ऐतिहासिक जीत मिली है। वार 23 सितंबर को सम्पन्न हुआ। चुनाव में डॉ. परसराम साहू को ऐतिहासिक जीत मिली है।

Arang News: समोदा महानदी परिक्षेत्र के साहू समाज के चुनाव में एक बार फिर डॉ. परस राम साहू ने अध्यक्ष पद पर एकतरफा जीत हासिल की है। इस जीत के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष को क्षेत्रवासियों द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही है। जीत के बाद परसराम साहू ने साहू समाज, क्षेत्रवासियों और जनता का ह्रदय से आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह जीत केवल उनकी नहीं बल्कि पूरे साहू समाज की है।
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू समाज के निर्देश से समोदा महानदी परिक्षेत्र में साहू समाज का चुनाव मंगलवार 23 सितंबर को सम्पन्न हुआ। चुनाव में डॉ. परसराम साहू को ऐतिहासिक जीत मिली है। डॉ. परस राम को कुल 103 में से 90 वोट मिले। वही 4 मत रिजेक्ट हुआ और प्रतिद्वंदी को सिर्फ 7 वोट ही मिले।
वहीं पुरुष उपाध्यक्ष के पद पर समोदा निवासी आशीष साहू और महिला उपाध्यक्ष के पद पर गुल्लू निवासी अनुसुइया साहू ने जीत दर्ज की है। वहीं ललित साहू पुरुष संगठन सचिव बने और यामिनी साहू महिला संगठन सचिव पर पर निर्वाचित हुए। इस जीत के बाद साहू समाज के क्षेत्रवासियों द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।
जीत के बाद परसराम साहू ने साहू समाज क्षेत्रवासियों और जनता का आभार जताते हुए कहा कि, लोगों की सेवा ही मेरा संकल्प है, “हमने क्षेत्र के हर गांव में जनता के सुख-दुख में भागीदारी निभाई है। इस चुनाव में भी लोगों का समर्थन और आशीर्वाद हमें पहले से भी ज्यादा मिला है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संगठन को और मजबूत बनाने, समाज की समस्याओं के समाधान और युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए वे लगातार काम करेंगे।