
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत अन्य शहरों में मंगलवार को ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रायपुर की 51 मस्जिदों और ईदगाहों पर बड़ी संख्या में मुसलमानों ने विशेष नमाज अदा की। देश में पिछले दो वर्षों के दौरान कोविड-19 महामारी के कारण ईद का त्योहार पूरे उत्साह के साथ आयोजित नहीं किया जा सका था। तब लोगों ने घर पर ही ईद की नमाज अदा की थी, लेकिन इस बार मुसलमान भाइयों ने मस्जिद और ईदगाह में विशेष नमाज अदा की तथा एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी।
नवा बछर किसानी के आगे, आगे अक्ती तिहार
रायपुर के शहर काजी मोहम्मद अली फारूकी ने बताया कि इस बार पूरे उत्साह के साथ त्योहार मनाया गया। राजधानी के लाखेनगर स्थित ईदगाहभाठा मैदान में 3 मई को सुबह बड़ी संख्या में मुसलमानों ने ईद की नमाज अदा की। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस और नगर निगम के कर्मचारी भी तैनात थे। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी ईदगाहभाठा मैदान पहुंचे और उन्होंने वहां सभी को बधाई दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा- मैं कामना करता हूं कि सामाजिक समरसता का संदेश देने वाला यह पर्व हमारे जीवन में प्रगति, सुख और शांति लाए। बता दें कि रायपुर के साथ ही दुर्ग, बिलासपुर, राजनांदगांव, कोरबा और रायगढ़ सहित अन्य प्रमुख शहरों में ईद की नमाज अदा की गई तथा एक दूसरे से गले मिलकर सभी को मुबारकबाद दी गई।
2) यह भी पढ़ें :[typography_font:14pt;" >1) यह भी पढ़ें : महंगाई भत्ते में 5 फीसदी की वृद्धि, सीएम ने मई दिवस पर दी सौगात