रायपुर

Raipur News: 40 स्टेशनों पर लगेंगे एस्केलेटरऔर लिफ्ट, रायपुर डिवीजन में चल रहा सर्वे

Raipur News: रायपुर डिवीजन के कई रेलवे स्टेशन में लिट और एस्केलेटर की सुविधा नहीं है, इसके कारण यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
less than 1 minute read
Aug 23, 2025
Raipur News: 40 स्टेशनों पर लगेंगे एस्केलेटरऔर लिफ्ट, रायपुर डिवीजन में चल रहा सर्वे
40 स्टेशनों पर लगेंगे एस्केलेटर ,और लिफ्ट

Raipur News: रेलवे की ओर से रायपुर डिवीजन के 40 से ज्यादा स्टेशनों का सर्वे कराया जा रहा है। यहां लोगों की आवश्यकता और जरूरत के अनुसार एस्केलेटर, लिट और रैंप की सुविधा दी जाएगी। सर्वे के बाद प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा। दरअसल रायपुर डिवीजन के कई रेलवे स्टेशन में लिट और एस्केलेटर की सुविधा नहीं है, इसके कारण यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

कम जगह पर स्टैंडर्ड ब्रिज मॉडल

पुराने स्टेशनों पर जगह कम होने की वजह से वहां लंबा रैंप बनाया गया है। वहां एस्केलेटर और लिट की भी सुविधा नहीं है। जैसे की राजिम, अभनपुर और सीबीडी स्टेशन में जगह कम होने की वजह से यहां लंबा ब्रिज है। अब यात्रियों की सुविधा को देखते हुए यहां रेलवे लिट की सेवा उपलब्ध कराएगा।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि लंबे ब्रिज कम जगह वाले स्टेशनों में बनाए जाते हैं। यह रेलवे का स्टैंडर्ड ब्रिज मॉडल है और देशभर में ऐसे हजारों ब्रिज बनाए जा चुके हैं। यात्रियों को परेशानी न हो, इसलिए इन ब्रिजों को स्लोप के साथ तैयार किया गया है।

रायपुर डिवीजन में कई रेलवे स्टेशनों पर जगह कम होने की वजह से रैंप नहीं बन पाए हैं। इसलिए रेलवे ऐसे स्टेशनों का चिन्हांकन कर वहां लोगों की सुविधा के लिए एक्सेलेटर और लिट की सुविधा देगा। लिट की सुविधा अधिकतर स्टेशनों में दी जाएगी। एस्केलेटर उन्हीें स्टेशनों पर लगाया जाएगा, जहां की आबादी 25 हजार या उससे अधिक हो।

रायपुर डिवीजन के 40 से ज्यादा स्टेशन का सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे के अनुसार जिस स्टेशन में लिट और एस्केलेटर की आवश्यकता होगी वहां इसकी सुविधा दी जाएगी। जल्द ही इसका प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा।

-अवधेश कुमार त्रिवेदी, सीनियर डीसीएम, रायपुर रेल मंडल

Updated on:
23 Aug 2025 01:07 pm
Published on:
23 Aug 2025 01:07 pm
Also Read
View All
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, महिला पार्षदों-अध्यक्षों के पति और रिश्तेदार नहीं बन सकेंगे प्रतिनिधि, अधिसूचना जारी

Diploma Admission 2026: छत्तीसगढ़ के छात्रों को बड़ी राहत, डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि बढ़ी, ITI पास के लिए भी मौका

AIIMS रायपुर में निकली 121 सीनियर रेजिडेंट की भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन की लास्ट डेट

एक तरफ पिता के जाने की खबर, दूसरी तरफ कैमरे पर कॉमेडी सीन, ‘भाभी जी घर पर हैं’ के एक्टर रोहिताश्व ने बयां किया दर्द

महतारी वंदन योजना में बड़ा बदलाव! 40 वर्ष से अधिक उम्र की अविवाहित महिलाओं को भी मिलेगा लाभ, कब शुरू होगा रजिस्ट्रेशन?