छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रविवार को दो स्पा सेंटरों में छापा मारकर पुलिस ने एक हाईप्रोफाइल जिस्मफरोशी के रैकेट का भंडाफोड़ किया है।
रायपुर . छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रविवार को दो स्पा सेंटरों में छापा मारकर पुलिस ने एक हाईप्रोफाइल जिस्मफरोशी के रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने यहां से 10 लड़कियां और तीन युवकों को हिरासत में लिया है। इनमें से अधिकांश लड़कियां पूर्वोत्तर राज्य की बताई जा रही हैं। बतादें राजधानी में पिछले 10 दिनों में जिस्मफरोशी के रैकेट का यह दूसरा मामला सामने आया है।
स्पा सेंटर में जिस्मफरोशी का धंधा
राजधानी में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे को लेकर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। इसी के तहत पुलिस लगातार छापेमार रही है। वहीं रविवार को भी पुलिस को स्पा सेंटर की आड़ में हाईप्रोफाइल देह व्यापार के रैकेट की खबर मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने दो स्पा सेंटरों में छापा मारा और वहां चल रहे जिस्मफरोशी के रैकेट का पर्दाफाश किया।
पूर्वोत्तर राज्य की पकड़ी गई लड़कियां
शिकायत के आधार पर पुलिस ने राजधानी के कलर्स मॉल स्थित डियाज स्पा सेंटर और पचपेड़ी नाका के अक्षत टावर स्थित फ्रेगनेंस स्पा पुलिस ने छापा मारा। इस छापेमारी में पुलिस ने 10 लड़कियों को गिरफ्तार किया है। कलर्स मॉल स्थित डियाज स्पा से 4 और अक्षत टावर स्थित फ्रेगनेंस स्पा से 6 लड़कियों को हिरासत में लिया गया। वहीं पुलिस ने तीन युवकों भी गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार पकड़ी गई लड़कियों में अधिकांश पूर्वोत्तर राज्य की हैं। छापेमारी के दौरान पुलिस को स्पा सेंटर में लड़के-लड़कियां संदिग्ध हालत में मिले। इसके अलावा मौके से पुलिस ने संदिग्ध कंडोम समेत अन्य संदिग्ध सामग्रियां बरामद की हैं।
स्पा सेंटर संचालकों से भी पूछताछ
ये सभी लड़कियां राज्य की बाहर की है, ज्यादातर युवतियां सिक्किम की रहने वाली है। राजेन्द्र नगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों स्पा सेंटर को सील कर दिया है। पुलिस इस मामले में स्पा सेंटर संचालकों से पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक इस हाईप्रोफाइल रैकेट में कई सफेदपोश लोगों का भी हाथ है।