रायपुर

बड़ी कामयाबी: शारजाह से लाया जा रहा लिक्विड फॉर्म में 48 लाख का सोना एयरपोर्ट में पकड़ाया

Raipur News: राजस्व खुफिया निदेशालय(डीआरआई) ने शारजाह से तस्करी कर लाया गया लिक्विड फॉर्म में 48 लाख रुपए का 965.08 सोना रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से शुक्रवार को जब्त किया।
2 min read
Nov 12, 2023
Gold being brought from Sharjah caught in airport Raipur News
राजस्व खुफिया निदेशालय(डीआरआई)

रायपुर। Chhattisgarh News: राजस्व खुफिया निदेशालय(डीआरआई) ने शारजाह से तस्करी कर लाया गया लिक्विड फॉर्म में 48 लाख रुपए का 965.08 सोना रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से शुक्रवार को जब्त किया। इसे शारजाह से लखनऊ के लिए उड़ान भरने वाली इंटरनेशनल फ्लाइट से लाया गया था। लेकिन, दोनों ही व्यक्तियों को लखनऊ एयरपोर्ट पर स्थानीय अधिकारियों ने पकड़ लिया। लेकिन सोना फ्लाइट से रायपुर पहुंच गया। रायपुर पूछताछ में तस्करों ने बताया कि पकडे़ जाने के डर से उसे फ्लाइट की सीट के नीचे छिपा दिया गया था। इसकी जानकारी मिलते ही तुरंत रायपुर डीआरआई और एयरपोर्ट सुरक्षा अधिकारियों को सूचना दी गई।

फ्लाइट के रायपुर में 10 नवंबर की सुबह 9.50 बजे तुरंत फ्लाइट की तलाशी लेकर इसे बरामद किया गया। डीआरआई ने बरामद सोना, जो शारजाह से तस्करी कर भारत लाया गया था, सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के तहत डीआरआई रायपुर द्वारा जब्त कर लिया गया था। वहीं लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरे दोनों व्यक्तियों से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है। बता दें कि शारजाह से चलने वाली इंडिगो एयरलाइंस की अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट लखनऊ तक आती है। इसके बाद लखनऊ से उसे डोमेस्टिक फ्लाइट में बदलकर रायपुर से लखनऊ के बीच चलाया जाता है।

पकडे़ गए आरोपियों के सहयोगी की तलाश

डीआईआर के अधिकारी लखनऊ में पकडे़ गए दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं। साथ ही यह पतासाजी कर रहे हैं कि शारजाह में कड़ी चेकिंग के बाद भी किस तरह सोना लेकर फ्लाइट में चढाया गया। फ्लाइट के लखनऊ से रायपुर उड़ान भरने के बाद कौन इसे लेकर आ रहा था। वहीं सोना किसे डिलिवर किया जाना था। फिलहाल रायपुर डीआआई रायपुर ने इसे जब्त किया है। साथ ही इसकी सूचना लखनऊ डीआरआई को भेजी गई है।

Published on:
12 Nov 2023 08:28 am