रायपुर

अलर्ट मोड में CG पुलिस : गुंडे-बदमाशों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई, कई गिरफ्तार

Chhattisgarh Hindi News : शहर में शांति व्यवस्था स्थापित करने के लिए पुलिस के आला अधिकारी सहित जवान लगातार कार्रवाई कर रहे हैं, फिर भी बदमाश पुलिस से बैखौफ होकर सोशल मीडिया में अवैध हथियारों के साथ अश्लील वीडियो शेयर कर रहे हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Oct 2023, 2:51 PM IST
अलर्ट मोड में CG पुलिस :  गुंडे-बदमाशों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई,  कई गिरफ्तार
अलर्ट मोड में CG पुलिस : गुंडे-बदमाशों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई, कई गिरफ्तार

रायपुर. शहर में शांति व्यवस्था स्थापित करने के लिए पुलिस के आला अधिकारी सहित जवान लगातार कार्रवाई कर रहे हैं, फिर भी बदमाश पुलिस से बैखौफ होकर सोशल मीडिया में अवैध हथियारों के साथ अश्लील वीडियो शेयर कर रहे हैं। कई थानों के निगरानी बदमाश लल्लू पठान को मंगलवार को पुरानी बस्ती पुलिस ने महाराजबंद तालाब के पास अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। हाल ही में लल्लू पठान एक महिला के साथ सोशल मीडिया में धारदार हथियार के साथ डांस करते नजर आ रहा था।

बार के पास मारपीट करने वाले भी पकड़े गए

टाटीबंध स्थित मरीना बार के सामने युवक की पिटाई कर वीडियो वायरल करने वाले करणवीर सिंह, अनुज कुमार व हर्ष राठी जिन्होंने एक युवक का पिटाई कर वीडियो बनाया था, जिसका पिछले शुक्रवार को वीडियो वायरल हुआ था। आमानाका पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर टाटीबंध क्षेत्र में जुलूस निकालकर कोर्ट में पेश किया।

Updated on:
4 Oct 2023, 2:51 PM IST
Published on: