रायपुर

टीचर भर्ती परीक्षा 31 को, एडमिट कार्ड के लिए भटक रहे अभ्यर्थी

- शासकीय अंग्रेजी मीडियम स्कूल में संविदा भर्ती की परीक्षा 31 को, दो दिन से सर्वर बंद .
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Jul 2021, 7:00 PM IST
Feature image

रायपुर। स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी मीडियम स्कूल में शिक्षक व कर्मचारियों की संविदा भर्ती के आवेदक प्रवेश पत्र के लिए परेशान है। स्कूल शिक्षा विभाग का सर्वर दो दिन से बंद होने से आवेदक प्रवेश पत्र अपलोड नहीं कर पा रहे हैं।

परीक्षा 31 जुलाई को है, लेकिन आवेदको को एडमिट कार्ड नहीं मिल पाया है। आवेदकों ने सर्वर से एडमिट कार्ड निकालने की कोशिश की, लेकिन अपलोड नहीं हो रहा है। आवेदकों के अनुसार वेबसाइट स्लो होने की वजह प्रवेश पत्र वाला सेक्शन नहीं खुल रहा है।

जिले से 25 हजार आवेदन
स्वामी आत्मानंद स्कूल में शिक्षक बनने के लिए जिले भर से लगभग 25 हजार फार्म आए थे। इन आवेदनों की स्क्रूटनी करने के बाद विभाग ने दावा आपत्ति मांगी और फिर संविदा परीक्षा के लिए दिशा-निर्देश जारी किया है। सर्वर बंद होने या स्लो होने की प्रक्रिया से विभागीय अधिकारी खुद को अंजान बता रहे है। अफसरों का कहना है, कि आपके माध्यम से जानकारी हुई है। आवेदकों की समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा।

Updated on:
27 Jul 2021, 7:00 PM IST
Published on: