रायपुर

तेलंगाना में 7 दिसंबर को होंगे विधानसभा चुनाव, छत्तीसगढ़ सीमा पर हाई अलर्ट

तेलंगाना राज्य में 11 दिसंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़-तेलंगाना के सीमावर्ती इलाकों में अलर्ट जारी किया है।
less than 1 minute read
Nov 28, 2018
system
नक्सलियों के मंसूबे को नाकाम करने बूथों तक सुरक्षा बलों ने किया ये काम ...

रायपुर. तेलंगाना राज्य में 11 दिसंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़-तेलंगाना के सीमावर्ती इलाकों में अलर्ट जारी किया है। चुनाव आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ओपी रावत ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के दौरान अंतर्राज्यीय सीमा पर चौकसी तथा नगद राशि, शराब एवं मादक पदार्थों के अवैध परिवहन को रोकने की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान ओपी रावत ने छत्तीसगढ़ में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न होने पर खुशी जताई।

छत्तीसगढ़ के प्रभारी मुख्य सचिव सुनील कुजूर ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में बताया कि छत्तीसगढ़ से तेलंगाना की करीब 150 किलोमीटर सीमा लगती है। राज्य का बीजापुर एवं सुकमा जिला तेलंगाना से लगा हुआ है। सीमावर्ती क्षेत्र में तेलंगाना प्रशासन के साथ समन्वय में लगातार निगरानी की जा रही है। शराब के अवैध परिवहन को रोकने आबकारी विभाग द्वारा सीमा पर दो चेकपोस्ट स्थापित किए गए हैं।

कुजूर ने बताया कि मतदान शुरू होने के 48 घंटे पहले दोनों जिलों में पुलिस द्वारा 11 चेकपोस्ट बनाए जाएंगे जो लगातार लोगों की आवाजाही और माल परिवहन की निगरानी करेंगे। तेलंगाना के साथ मिलकर सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा बलों द्वारा विशेष अभियान संचालित किए जा रहे हैं।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक एएन उपाध्याय, नक्सल ऑपरेशन के विशेष पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, गुप्त-वार्ता अशोक जुनेजा, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू, अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. एस. भारतीदासन, आबकारी विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, सीआरपीएफ के महानिरीक्षक विवेक वैद और आयकर विभाग के महानिदेशक भी उपस्थित थे।

Published on:
28 Nov 2018 06:34 pm