रायपुर

HNLU: पहले ही अलॉटमेंट में 170 में से 150 सीटें प्रवेश के लिए कॅन्फर्म

HNLU Chhattisgarh: पहले दौर के सीट आवंटन के बाद रायपुर स्थित हिदायतुल्लाह नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (एचएनएलयू) की लगभग 150 सीटों के लिए प्रवेश कंफर्म हो गया है

2 min read
Jun 02, 2025
हिदायतुल्लाह नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी ( Photo - HNLU ) Facebook

HNLU Raipur: कॉमन लॉ एंट्रेंस टेस्ट 2025 की काउंसलिंग के पहले दौर की सीट के आवंटन के बाद फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी खत्म हो गई है। पहले दौर के सीट आवंटन के बाद रायपुर स्थित हिदायतुल्लाह नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (एचएनएलयू) की लगभग 150 सीटों के लिए प्रवेश कंफर्म हो गया है। वहीं 20 सीटें बाकी हैं जिनमें प्रवेश के लिए कंफर्म होना बाकी है। ये 15 ऐसे छात्र-छात्राएं हैं जिन्होंने काउंसलिंग छोड़ दी है। वहीं पांच छात्रों ने फार्म में गलत जानकारी दी थी। काउंसलिंग में छात्र-छात्राओं को सीट हासिल करने के लिए फ्रीज का ऑप्शन सलेक्ट करना होता है, उसके बाद सीट कंफर्म मानी जाती है।

HNLU Raipur: क्लेट काउंसलिंग में हुई देरी

एक्सपर्ट के अनुसार, क्लेट काउंसलिंग देर से शुरू हुई। केस पहले दिल्ली हाई कोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट में चल रहा था, इसलिए इस बार तीन लिस्ट ही रिलीज होगी। पिछले साल पांच रांउड की काउंसलिंग हुई थी। काउंसलिंग में स्टूडेंट्स को सीट हासिल करने के लिए फ्रीज का ऑप्शन चुनना होगा। इसके अलावा आवंटित सीट को रोकने के लिए फ्लोट ऑप्शन को सलेक्ट करना होगा। वहीं डिक्लाइन ऑप्शन को चुन कर स्टूडेंट्स काउंसलिंग से बाहर हो सकते हैं। सभी स्टूडेंट्स को परफॉर्मेंस लिस्ट भी भरना होगा।

सीट खाली रहने पर वेबसाइट में देंगे जानकारी

एक्सपर्ट प्रियंका सिंह ने बताया कि क्लेट 2025 की सेकंड राउंड की काउंसलिंग 4 जून से शुुरू होगी। 4 जून को सेकंड एलॉटमेंट लिस्ट जारी की जाएगी। उसके बाद स्टूडेंट्स को 14 जून तक फीस जमा करनी होगी। वहीं तीसरे और अंतिम राउंड की काउंसलिंग 20 जून से शुरू होगी। सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी होने के साथ ही स्टूडेंट्स को 27 जूून तक फीस जमा करनी होगी। इसके बाद क्लेट कंसोर्टियम की वेबसाइट बंद हो जाएगी। फिर यदि किसी नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में कोई सीट खाली रह जाती है तो उसकी जानकारी यूनिवर्सिटी अपनी वेबसाइट में शेयर करते हैं जिसमें चाहे तो स्टूडेंट्स अप्लाय कर सकते हैं।

Published on:
02 Jun 2025 06:02 pm
Also Read
View All

अगली खबर