4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG News: अब हर माह की 7 तारीख को रोजगार एवं आवास दिवस, कई हितग्राहियों को मिली घर की चाबी

CG News: हितग्राहियों को आवास निर्माण के लिए प्राप्त किस्तों, मनरेगा के अंतर्गत मजदूरी भुगतान, निर्माण सामग्री की उपलब्धता और विभिन्न विभागों के साथ अभिसरण (कन्वर्जेन्स) से मिलने वाली सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

less than 1 minute read
Google source verification
बस्तर में बेरोजगार युवाओं को नौकरी का सुनहरा अवसर, जल्द निकलेंगी 1500 भर्तियां(photo-patrika)

बस्तर में बेरोजगार युवाओं को नौकरी का सुनहरा अवसर, जल्द निकलेंगी 1500 भर्तियां(photo-patrika)

CG News: अब रायपुर जिले के समस्त विकासखंड की ग्राम पंचायतों में प्रत्येक माह की 7 तारीख को रोजगार एवं आवास दिवस का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन ग्रामीण अंचलों में रोजगार, आवास और आजीविका के अवसरों को सशक्त बनाने की दिशा में एक पहल है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत स्वीकृत आवासों के हितग्राहियों के नामों का सार्वजनिक वाचन किया गया।

हितग्राहियों को आवास निर्माण के लिए प्राप्त किस्तों, मनरेगा के अंतर्गत मजदूरी भुगतान, निर्माण सामग्री की उपलब्धता और विभिन्न विभागों के साथ अभिसरण (कन्वर्जेन्स) से मिलने वाली सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने हितग्राहियों से आवास निर्माण कार्य को तय समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने का आग्रह किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ कुमार विश्वरंजन ने ग्राम पंचायत परसदा, लखोली और रसनी में आवास दिवस मनाया गया और पूर्ण हुए आवासों के हितग्राहियों को घर की चाबी सौंपकर उन्हें नए आशियाने की शुभकामनाएं दी।