15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाकिस्तान बॉर्डर से संचालित ड्रग्स नेटवर्क बेनकाब, बिलासपुर तक पहुंच रही थी हेरोइन, मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Punjab Heroin Supplier Arrested: बिलासपुर में 34 ग्राम हेरोइन बरामदगी मामले में पुलिस ने पंजाब के तरनतारन जिले से मुख्य सरगना को गिरफ्तार किया। आरोपी का गांव भारत-पाकिस्तान सीमा से महज 200 मीटर दूर स्थित है।

2 min read
Google source verification
बिलासपुर तक हेरोइन भेज रहा मुख्य सरगना पकड़ाया (photo source- Patrika)

बिलासपुर तक हेरोइन भेज रहा मुख्य सरगना पकड़ाया (photo source- Patrika)

Heroin Supplier Arrested: पुलिस को बिलासपुर में 34 ग्राम हेरोइन ज़ब्त करने में बड़ी कामयाबी मिली है। जांच के दौरान मिले इनपुट के आधार पर, टीम ने पंजाब के तरनतारन ज़िले से मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया। जिस गांव से आरोपी को गिरफ्तार किया गया, वह भारत-पाकिस्तान बॉर्डर से लगभग 200 मीटर दूर बताया जा रहा है।

Heroin Supplier Arrested: ड्रोन के जरिए सीमा पार से सप्लाई का खुलासा

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के माध्यम से पंजाब में नशीले पदार्थ गिराए जाते हैं। इसके बाद वहां से यह नेटवर्क अलग-अलग राज्यों तक सप्लाई चेन के जरिए माल पहुंचाता है। पुलिस को आशंका है कि इसी नेटवर्क के माध्यम से हेरोइन बिलासपुर तक पहुंचाई जा रही थी।

ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहा बिलासपुर

मुख्य सप्लायर को पंजाब से ट्रांजिट रिमांड पर बिलासपुर लाया जा रहा है, जहां उससे विस्तृत पूछताछ की जाएगी। अधिकारियों को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के नाम और अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं।

Heroin Supplier Arrested: पहले तीन आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार

गौरतलब है कि 1 फरवरी को चकरभाठा थाना पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को पकड़ा था। उनके कब्जे से 34 ग्राम हेरोइन जब्त की गई थी। गिरफ्तार आरोपियों में मोहित हिंदूजा (32), करन दीप सिंह (29) और आर. रजिंदर कुमार (35) शामिल हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ था कि करन दीप सिंह बाहरी राज्य से हेरोइन लाकर मोहित हिंदूजा को देता था, जो रजिंदर कुमार के साथ मिलकर इसे ऊंचे दामों पर बेचता था।

नेटवर्क तोड़ने के लिए कार्रवाई जारी

पुलिस अधिकारियों ने साफ किया है कि इंटरस्टेट नेटवर्क को खत्म करने के लिए लगातार कैंपेन चल रहा है। ज़रूरत के हिसाब से दूसरे राज्यों में भी रेड की जाएगी। निमितेश सिंह ने बताया कि टेक्निकल सबूतों और पूछताछ के आधार पर पंजाब में मेन सप्लायर की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच जारी है।