रायपुर

IAS Posting 2025: इन 5 आईएएस अफसरों को मिला अतिरिक्त प्रभार, रोहित को पर्यटन व संस्कृति, देखें List

IAS Posting in Chhattisgarh: राज्य शासन ने पांच आईएएस अफसरों को उनके वर्तमान विभाग के साथ-साथ अन्य विभाग का भी प्रभार सौंपा है।
less than 1 minute read
Jun 11, 2025
CG News: छत्तीसगढ़ में गाइडलाइन दरों का युक्तियुक्त निर्धारण, पारदर्शिता और सरलता की दिशा में बड़ा कदम
मंत्रालय रायपुर (Photo Patrika)

IAS Posting 2025: राज्य शासन ने पांच आईएएस अफसरों को उनके वर्तमान विभाग के साथ-साथ अन्य विभाग का भी प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, ऊर्जा सचिव डॉक्टर रोहित यादव को शासन ने पर्यटन एवं संस्कृति की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई।

राजस्व एवं आपदा प्रबंध के साथ-साथ जीएडी का प्रभार संभाल रहे अविनाश चम्पावत को जनशिकायत की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। आवास एवं पर्यावरण विभाग संभाल रहे अंकित आनंद को उनके मौजूदा प्रभार के साथ-साथ वाणिज्यक कर (पंजीयन) की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।

IAS Posting 2025: हिमशिखर को श्रम का अतिरिक्त प्रभार

इसी तरह गृह सचिव हिमशिखर गुप्ता के पोर्टफोलियो में श्रम विभाग का अतिरिक्त प्रभार जोड़ा गया है। एनआरडीए सीईओ सौरभ कुमार के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की वजह से चंदन कुमार को नया सीईओ बनाया गया है। उनकी मौजूदा जिम्मेदारी बनी रहेगी। साथ ही चंदन कुमार को उनके वर्तमान प्रभार वाले विभागों में से सामान्य प्रशासन विभाग के प्रभार से मुक्त किया गया है।

देखें आदेश

Updated on:
11 Jun 2025 08:10 am
Published on:
11 Jun 2025 08:10 am
Also Read
View All
World Organ Donation Day 2026: मेरे जाने के बाद भी मेरा कोई हिस्सा किसी की जिंदगी में सांस बनकर रहे… RJ नरेंद्र ने लिया अंगदान का संकल्प

Central Jail News: 15 अगस्त से पहले मिली आजादी, रायपुर सेंट्रल जेल से रिहा हुए 9 कैदी, हाथों में नजर आई श्रीमद्भगवद्गीता

Raipur: दुरंतो एक्सप्रेस में खुला करोड़ों का राज, सात सोने की बिस्किट, एक छड़ के साथ दो संदिग्ध गिरफ्तार, जानें पूछताछ क्या बताया

छत्तीसगढ़ पुलिस के 12 अधिकारी-कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक, 15 अगस्त को CM साय करेंगे सम्मानित, देखें नाम

Nankiram Kanwar s letter: छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री ने PM मोदी को पत्र, GST पदोन्नति परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप