रायपुर

महात्मा गांधी के जीवन के बारे में ज्यादा जानना चाहते हैं, तो दिल्ली की इन पांच जगहों पर जरूर घूमें

आप अगर महात्मा गांधी के बारे में किताबों से अलग जानना चाहते हैं, तो दिल्ली की कुछ खास जगहों पर घूम सकते हैं।

less than 1 minute read
Oct 01, 2021
महात्मा गांधी के जीवन के बारे में ज्यादा जानना चाहते हैं, तो दिल्ली की इन पांच जगहों पर जरूर घूमें

2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्मदिन होता है। हम बचपन से महात्मा गांधी के बारे में पढ़ते आ रहे हैं। हम सभी जानते हैं कि उन्हें अहिंसा का पुजारी कहा जाता है। वहीं, स्वदेशी आंदोलन, भारत छोड़ो आंदोलन, सत्याग्रह सहित महात्मा गांधी ने देश हित में कई आंदोलन चलाए। आप अगर महात्मा गांधी के बारे में किताबों से अलग जानना चाहते हैं, तो दिल्ली की कुछ खास जगहों पर घूम सकते हैं, जहां आपको गांधीजी के जीवन से जुड़े कई और पहलू जानने को मिलेंगे।

राजघाट
राजघाट में महात्मा गांधी की समाधि है। आप समाधि देखने के अलावा पार्क में लगे फूलों-पौधों को भी देख सकते हैं। यहां बहुत शांति रहती है।

नेशनल गांधी म्यूजियम एंड लाइब्रेरी
जवाहरलाल मार्ग पर स्थित इस जगह पर आपको गांधी से जुड़ी हुईं चीजें, फोटोग्रॉफ, पुराने अखबार, किताबें आदि देखने को मिल जाएंगे।

कस्तूरबा कुटीर
कस्तूरबा गांधी महान समाजसेविका भी थीं। महात्मा गांधी की पत्नी के रूप में कस्तूरबा गांधी ने उनका हर कदम पर साथ दिया। कस्तूरबा गांधी को बा भी कहा जाता है। आप यहां बापू और बा के जीवन से जुड़ी कई बातें किंग्सवे कैम्प स्थित कस्तूरबा कुटीर में देख सकते हैं।

बिरला भवन
30 जनवरी मार्ग पर स्थित गांधी स्मृति को पहले बिरला भवन नाम से जाना जाता था। यह म्यूजियम भी महात्मा गांधी को समर्पित है। यहां महात्मा गांधी ने अपने जीवन के अंतिम 144 दिन गुजारे थे।

बापू आश्रम
गोल मार्केट की हरिजन बस्ती में जाकर आप बापू आश्रम घूम सकते हैं। यहां पर महात्मा गांधी के अलावा कई अन्य क्रांतिकारियों और महान लोगों की तस्वीरें और किताबें भी मौजूद है।

Published on:
01 Oct 2021 07:05 pm
Also Read
View All