यहां हम आपको एक आम आदमी के जीवन पर भी वास्तु शास्त्र के उपयोग से पडऩे वाले लाभ के बारे में बता रहे हैं
रायपुर. आदि काल से ही वास्तु शास्त्र का मानव जीवन पर अच्छा बुरा प्रभाव बना रहता है। नियम के मुताबिक कार्य करने पर निश्चित में सफलता मिलती है। वहीं अगर पर इसे भूलने की भूल करते हैं तो इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है। यहां हम आपको एक आम आदमी के जीवन पर भी वास्तु शास्त्र के उपयोग से पडऩे वाले लाभ के बारे में बता रहे हैं।
> जब भी यह कहा जाये कि तीन दरवाजे एक सीध में न हो तो इसका मतलब होता है तीन दरवाजे वटिज़्कल ना हो
> जब तीन दरवाजे हारिजोंटल हों तो कोई दोष नही लगता
> जब भी किसी घर में तीन दरवाजे एक सीध में हो तो वह वास्तु दोष होता है।
> वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के अंदर प्रवेश की हुयी उर्जा को घर के अंदर घूमना चाहिए।
> तीन दरवाजे एक सीध में होने की वजह से एक ओर से उर्जा घर में प्रवेश करती है और दूसरी ओर से निकल जाती है।
> तीन दरवाजे एक सीध में होने के दोष निदान के लिए तीनों दरवाजे में पर्दे लगाकर उर्जा क बाहर निकलने से रोकना चाहिए।
> बीच के दरवाजे में विंड चायिम [सुर लहरी] लगाकर उर्जा को डाइवर्ट करना चाहिए ।