21 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

B.Tech student suicide: रायपुर में B.Tech छात्र ने 6वीं मंजिल से लगाई छलांग, इलाज के दौरान मौत

B.Tech student suicide: रायपुर के पंडरी स्थित अशोका रतन अपार्टमेंट में B.Tech छात्र ने 6वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

2 min read
Google source verification
B.Tech student suicide

B.Tech छात्र ने की आत्महत्या (photo source- Patrika)

B.Tech student suicide: रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित अशोका रतन अपार्टमेंट में गुरुवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां बीटेक के छात्र गौरव जायसवाल ने 6वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि छात्र पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन में था, हालांकि आत्महत्या के पीछे की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और छात्र के मोबाइल व अन्य दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है।

B.Tech student suicide: 6वीं मंजिल से लगाई छलांग

पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान गौरव जायसवाल के रूप में हुई है। गुरुवार दोपहर करीब 11:30 से 12 बजे के बीच उसने अशोका रतन अपार्टमेंट के ब्लॉक नंबर-9 की 6वीं मंजिल से छलांग लगा दी। नीचे गिरते ही अपार्टमेंट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल गौरव को विधानसभा क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

डिप्रेशन में होने की बात आई सामने

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि गौरव पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव और डिप्रेशन में था। हालांकि उसने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, इसका कोई स्पष्ट कारण अब तक सामने नहीं आया है।पुलिस छात्र के मोबाइल, निजी दस्तावेज और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

घर का इकलौता बेटा था गौरव

बताया जा रहा है कि गौरव परिवार का इकलौता बेटा था और उसकी दो बहनें हैं। घटना के बाद परिवार सदमे में है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

B.Tech student suicide: पुलिस ने शुरू की जांच

छत्तीसगढ़ पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के लिए बता दें कि अगर आप या आपका कोई परिचित मानसिक तनाव से गुजर रहा है, तो मदद लेना बेहद जरूरी है। भारत में आप Kiran Mental Health Helpline (24x7) पर सहायता ले सकते हैं।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग