रायपुर

क्या सच में फायदेमंद है जामुन? जानें इससे जुड़ी बातें

इसके सेवन से कैंसर, मुंह के छाले और गर्मियों के मौसम में लू लगने पर फायदा मिलता है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Jun 2021, 7:56 PM IST
क्या सच में फायदेमंद है जामुन? जानें इससे जुड़ी बातें
क्या सच में फायदेमंद है जामुन? जानें इससे जुड़ी बातें

गर्मियों में आने वाला जामुन आपने जरूर खाया होगा। जामुन को बहुत ही महत्वपूर्ण आयुर्वेदिक औषधि माना जाता है। ये ऐसा फल है जो गर्मियों के मौसम में खूब मिलता भी है। जामुन में विटामिन बी और आयरन पर्याप्त मात्रा में होता है। इसके सेवन से कैंसर, मुंह के छाले और गर्मियों के मौसम में लू लगने पर फायदा मिलता है।

पेट की समस्या
पेट में मरोड़, ऐठन और खाना न पचने की समस्या को दूर करने के लिए जामुन का सेवन करें। वहीं लिवर की समस्या होने पर जामुन का रस पीना चाहिए।

रोग प्रतिरोधक क्षमता
इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। जामुन में कैल्शियम पोटेशियम, आयरन, विटामिन होता है।

स्किन
स्किन का रंग निखारने में जामुन मदद करता है। इसके सेवन से कील मुंहासों की समस्या से निजात पाया जा सकता है। स्किन प्रॉबलम से भी निजात दिलाने में मददगार होता है।

डायबिटीज
रोजाना जामुन खाने से डायबिटीज के मरीजों को फायदा होता है। ये शुगर की मात्रा को नियंत्रित करता है। डायबिटीज में होने वाली समस्याओं से भी निजात दिलाता है।

Published on: