Latest Employment News: अगर आप स्वास्थ्य विभाग में नौकरी (Job in Health) तलाश रहे हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है।
रायपुर. Latest Employment News: अगर आप स्वास्थ्य विभाग में नौकरी (Health Jobs) तलाश रहे हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है। दरअसल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय जगदलपुर छत्तीसगढ़ ने फ्लोर मैनेजर, कोऑर्डिनेटर, फार्मासिस्ट, पैरामेडिकल स्टॉफ, सहायक समेत कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।
इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के लिए निर्धारित तिथि (19 अगस्त से 27 अगस्त 2019 तक) और समय पर उपस्थित सीधी भर्ती में शामिल हो सकते हैं। कुल पदों की संख्या 256 है।
पदों के नाम: फ्लोर मैनेजर, कोऑर्डिनेटर, फार्मासिस्ट, डेंटल टेक्नीशियन, लैब टेक्नीशियन, रेडियोग्राफर, डायटीशियन, रिसेप्शनिस्ट, ड्रेसर मेल, डे्रसर फीमेल, ओपीडी असिस्टेंड, योगा टीचर, सिक्युरिटी गार्ड, एएनएम, ड्राइवर, प्लम्बर समेत कई पद।
कुल पदों की संख्या : 256
शैक्षिक योग्यता : इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार की शैक्षिक योग्यता अलग-अलग पदों के अनुसार तय किए गए हैं। उम्मीदवारों को शैक्षिक योग्यता संबंधित डिटेल के लिए बस्तर की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें या नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
चयन प्रक्रिया : इन पदों पर आवेदकों का चयन मेरिट एवं साक्षात्कार के जरिए होगा।
इंटरव्यू की तारीख : सभी पदों के लिए इंटरव्यू की तारीख अलग-अलग की गई है।
जॉब लोकेनशन : बस्तर
ऐसे करें आवेदन : आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को सुबह 10 बजे समस्त दस्तावेजों के साथ कार्यालय सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला चिकित्सालय महारानी अस्पताल, जगदलपुर जिला बस्तर में उपस्थित होना होगा। उम्मीदवार भर्ती संबंधित डिटेल के लिए बस्तर की ऑफिशियल वेबसाइट www.bastar.gov.in पर विजिट करें या नोटिफिकेशन के लिए यहां क्लिक करें।