रायपुर

Lok Sabha Election 2024: BJP के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, PM मोदी, शाह, नड्डा सहित कई नेता CG में करेंगे धुआंधार प्रचार

List of 40 star campaigners of BJP released: भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीट के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इसमें (BJP's star campaigner) पीएम मोदी, शाह, नड्डा समेत कई नेताओं के नाम शामिल है।
2 min read
• •
Updated: 28 Mar 2024, 8:40 AM IST
bjp_star_campaigner.jpg

BJP Star Campaigners List Chhattisgarh: भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीट के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इसमें पीएम मोदी, शाह, नड्डा समेत कई नेताओं के नाम शामिल है। बता दें कि ये स्टार प्रचारक प्रदेश में बीजेपी प्रत्याशियों के पक्ष में रैली व जनसभा को संबोधित करेंगे।

जारी की गई सूची में पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम विष्णु देव साय समेत कई केंद्रीय मंत्रियों, बीजेपी शासित राज्यों के सीएम, पूर्व सीएम और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को प्रचारक बनाया गया है जो कि आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ में प्रचार करते हुए देखे जाएंगे।

Lok Sabha Elections 2024 : स्टार प्रचारकों की सूची में नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह, स्मृति इरानी, अर्जुन मुंडा, ज्योतिरादित्य सिंधिया, सांसद मनोज तिवारी, सतपाल महाराज, नितिन नबीन, बाबूलाल मारांडी, अर्जुन मुंडा और छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष किरण देव सिंह समेत बीजेपी के कई बड़े नेताओं का नाम शामिल हैं, जिन्हें लोकसभा चुनाव के (Star Campaigners Of BJP) लिए स्टार प्रचारक बनाया गया है।

Star Campaigners Of BJP: स्टार प्रचारकों में छत्तीसगढ़ राज्य के कद्दावर नेताओं को भी जगह दी गई है। इनमें केदार कश्यप, ओपी चौधरी, धरमलाल कौशिक, शिवरतन शर्मा, अजय चंद्राकर, अरुण साव, विजय शर्मा, अजय जामवल, पवन साय, लता उसेंडी, रामविचार नेताम, विक्रमदेव उसेंडी, मोहन मंडावी, दिनेश कश्यप, महेश गागड़ा, गुरु बालकदास और श्रीनिवास राव मद्दी के नाम भी शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के बस्तर लोकसभा सीट में पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा। जिसके लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 27 अप्रैल है।

Updated on:
28 Mar 2024, 8:40 AM IST
Published on: