4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Chhattisgarh Politics: ‘जनता राहुल गांधी को नकार चुकी है’, डिबेट चैलेंज पर मंत्री ओपी चौधरी का हमला

Chhattisgarh Government: राहुल गांधी के डिबेट चैलेंज पर मंत्री ओपी चौधरी ने पलटवार किया। उन्होंने राजनीतिक कद बढ़ाने के लिए बयानबाजी करने का आरोप लगाया।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Laxmi Vishwakarma

•

Updated: 4 Nov 2026, 12:29 PM IST

Chhattisgarh Politics

राहुल गांधी के चैलेंज पर ओपी चौधरी का तंज (Photo Source- Patrika)

Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राहुल गांधी के डिबेट चैलेंज और एसआईआर (SIR) को लेकर चल रही राजनीतिक बहस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता उन्हें नकार चुकी है और कई चुनावों में हार का सामना करा चुकी है। ओपी चौधरी के मुताबिक, राहुल गांधी अपनी राजनीतिक हैसियत बढ़ाने के लिए डिबेट की बात कर रहे हैं। मंत्री ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के उस प्रस्ताव का भी जिक्र किया, जिसमें जॉइंट पार्लियामेंट या संसद के विशेष सत्र में चर्चा की बात कही गई है। ओपी चौधरी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी इस प्रस्ताव से बचेंगे और केवल बयानबाजी कर रहे हैं।

Rahul Gandhi: राहुल गांधी के डिबेट चैलेंज पर क्या बोले ओपी चौधरी?

राहुल गांधी की ओर से डिबेट की चुनौती दिए जाने पर ओपी चौधरी ने कहा कि जनता उन्हें पहले ही कई बार चुनाव में नकार चुकी है। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी को 100 से अधिक बार पराजय का सामना करना पड़ा है। मंत्री ने कहा कि राजनीतिक कद बढ़ाने के लिए राहुल गांधी डिबेट की मांग कर रहे हैं और इस मुद्दे पर लगातार बयान दे रहे हैं। एसआईआर के मुद्दे पर संसद में चर्चा की मांग और अमित शाह के प्रस्ताव को लेकर भी ओपी चौधरी ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री ने जॉइंट पार्लियामेंट या संसद के विशेष सत्र में चर्चा का प्रस्ताव दिया है। हालांकि, मंत्री ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी इस चर्चा से दूर भागेंगे।

रायगढ़ को पीपल सिटी बनाने की तैयारी, 5 लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य

मंत्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ को 'पीपल सिटी' के रूप में विकसित करने की योजना की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि शहर और आसपास के क्षेत्रों में पीपल के पेड़ लगाने का लक्ष्य अब बढ़ाकर 5 लाख कर दिया गया है। पहले इसके लिए एक लाख पेड़ लगाने की योजना बनाई गई थी। उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को 'विकसित भारत संकल्प पीपल वन' का लोकार्पण किया था। इसके बाद पीपल के पौधों के रोपण का लक्ष्य बढ़ाने का निर्णय लिया गया। इस पहल के तहत बड़ी संख्या में पीपल के पेड़ लगाए जाएंगे, जिससे शहर की पहचान पर्यावरण संरक्षण से भी जुड़ सके।

वंदे मातरम के अधूरे गायन पर कॉलेज को नोटिस

रायगढ़ के एक कॉलेज में वंदे मातरम का पूरा गायन नहीं होने के मामले पर भी ओपी चौधरी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कॉलेज में वंदे मातरम का अधूरा गायन हुआ था, जिसके बाद इसे पूरा कराया गया। इस मामले में कलेक्टर की ओर से प्रशासनिक सख्ती दिखाते हुए नोटिस जारी किया गया है। मंत्री ने लोगों से वंदे मातरम से जुड़े नियमों और अधिनियम का पालन करते हुए व्यवहार करने की अपील की। कॉलेज में हुई घटना के बाद प्रशासन की ओर से जारी नोटिस को इसी कार्रवाई का हिस्सा बताया गया है।

SIR Controversy: नक्सलवाद खत्म होने के बाद बस्तर में विकास की नई उम्मीदें

बस्तर के विकास और छत्तीसगढ़ के गठन को लेकर भी ओपी चौधरी ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ को अलग राज्य बनाकर प्रदेशवासियों को बड़ी सौगात दी थी। इसके लिए छत्तीसगढ़ की जनता उनकी आभारी है। मंत्री ने कहा कि नक्सलवाद समाप्त होने के बाद बस्तर में विकास की नई संभावनाएं सामने आ रही हैं। आने वाले समय में यह क्षेत्र पर्यटन के लिहाज से भी विकसित हो सकता है।

बस्तर की प्राकृतिक सुंदरता, जंगल, जलप्रपात और सांस्कृतिक विरासत को पर्यटन से जोड़कर रोजगार के नए अवसर तैयार किए जा सकते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि बस्तर आने वाले समय में छत्तीसगढ़ के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। पर्यटन के विस्तार से स्थानीय लोगों को रोजगार और क्षेत्र की पहचान को नई दिशा मिल सकती है।

राज्य निर्माण को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना

ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के मुद्दे पर कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के हित में अलग राज्य बनाने का फैसला नहीं लिया था। वहीं, अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को अलग राज्य का दर्जा मिला। मंत्री के बयान में एक ओर राहुल गांधी और कांग्रेस पर राजनीतिक हमला नजर आया, तो दूसरी ओर रायगढ़ में पर्यावरण संरक्षण और बस्तर में विकास की संभावनाओं से जुड़े मुद्दे भी सामने आए।