रायपुर

छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल, 15 इंस्पेक्टर और एक सब-इंस्पेक्टर का तबादला, DGP ने जारी किया आदेश

Transfer News: डीजीपी ने बड़ा तबादला आदेश जारी करते हुए 15 इंस्पेक्टर और एक सब-इंस्पेक्टर का ट्रांसफर किया है। नई पदस्थापना सूची जारी कर अधिकारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
2 min read
Jul 09, 2026
Police Transfer
15 इंस्पेक्टर और एक सब-इंस्पेक्टर का तबादला (photo patrika)

Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) की ओर से जारी आदेश के तहत 15 निरीक्षकों (इंस्पेक्टर) और एक उप निरीक्षक (सब-इंस्पेक्टर) का तबादला किया गया है। इस संबंध में पुलिस महानिदेशक (DGP) कार्यालय ने आधिकारिक आदेश जारी कर नई पदस्थापनाओं की सूची जारी की है।

जारी आदेश के अनुसार, विभिन्न जिलों और इकाइयों में कार्यरत अधिकारियों को प्रशासनिक आवश्यकता और पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। तबादला सूची में शामिल अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने बदलाव

पुलिस मुख्यालय का कहना है कि यह नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है। समय-समय पर कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, पुलिसिंग को प्रभावी बनाने और विभागीय कार्यों में बेहतर समन्वय के लिए अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया जाता है। तबादले के बाद संबंधित जिलों और इकाइयों में नई कार्यशैली के साथ पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करने की उम्मीद जताई जा रही है। विभाग ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर नई पदस्थापना पर योगदान देने के निर्देश दिए हैं।

दुर्ग पुलिस में भी बड़ा बदलाव कई थाना प्रभारी बदले

पुलिस मुख्यालय रायपुर ने बुधवार देर रात 64 पुलिस निरीक्षकों (इंस्पेक्टरों) की तबादला सूची जारी की। इस सूची में दुर्ग जिले के सात निरीक्षकों का अन्य जिलों में स्थानांतरण किया गया है, जबकि तीन नए निरीक्षकों की दुर्ग जिले में पदस्थापना की गई है। इस फेरबदल को पुलिस व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

कई थाना प्रभारियों का हुआ तबादला

PHQ द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सुपेला थाना प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह भारद्वाज का तबादला कांकेर किया गया है। जामुल थाना प्रभारी रामेंद्र कुमार सिंह को कोंडागांव भेजा गया है, जबकि उतई थाना प्रभारी राजेश कुमार साहू को सुकमा में नई जिम्मेदारी दी गई है। खुर्सीपार थाना में पदस्थ निरीक्षक आनंद शुक्ला को बीजापुर स्थानांतरित किया गया है। वहीं ट्रैफिक शाखा में पदस्थ निरीक्षक मनीष शर्मा को दंतेवाड़ा भेजा गया है। इसके अलावा निरीक्षक श्रद्धा पाठक (मिश्रा) और वंदिता पानिकर का भी तबादला कोंडागांव कर दिया गया है।

Updated on:
09 Jul 2026 06:27 pm
Published on:
09 Jul 2026 05:30 pm