Raipur Nagar Nigam Budget: रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे ने 2131 करोड़ का बजट पेश किया। इस दौरान कांग्रेस पार्षद दल ने सदन में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया...
Raipur Nagar Nigam Budget: मेयर मीनल चौबे ने आज वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 2131.75 करोड़ का बजट पेश किया। सदन में मेयर ने आय और व्यय की जानकारी दी। बताया कि निगम में डिपाजिट 207 करोड़ 65 लाख 90 हजार है। इस तरह कुल 2131 करोड़ 75 लाख 2 हजार का बजट की जानकारी मेयर ने दी। बजट में पंडरी और नरैया तालाब में वर्किंग वुमन हॉस्टल बनाने। बढ़ते अपराधों को रोकने के लिए 140 लाख की लागत से 268 कैमरे लगाए जाएंगे।
इधर नालंदा परिसर की तर्ज पर लाइब्रेरी और यूथ हॉस्टल बनाया जाएगा। शंकर नगर और डूमरतराई में इलेक्ट्रॉनिक मार्केट बनेगा। इसके निर्माण के लिए निगम 100 करोड़ का म्यूनिसिपल बांड जारी करेगा। ( Chhattisgarh ) नगर निगम मुख्यालय और पंडरी में ऑटोमैटिक पार्किंग बनेगी। बता दें कि पिछला बजट साढ़े 15 सौ करोड़ का था, वहीं इस बार बजट में बढ़ोतरी हुई है।
बजट के दौरान कांग्रेस पार्षद दल ने जोरदार हंगामा किया। सभी पार्षद दल हाथों में वादों के पोस्टर लेकर 'वादा तेरा वादा' गाना गाते हुए सदन में पहुंचे। नारेबाजी के कारण सदन का माहौल गरमा गया। इस पर सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने नाराजगी जताई। समझाईश देते हुए सभी कांग्रेस पार्षदों को शांत रहने की अपील। कहा कि तख्तियां वापस रखी जाएं, तभी कार्यवाही शुरू हो पाएगी। इस बीच विपक्षी पार्षदों ने पहले अधूरी वादों पर चर्चा हो, तभी तख्तियां वापस रखी जाएंगी। इसे लेकर सभापति और एमआईसी सदस्य मनोज वर्मा के बीच तीखी बहस भी हुई।
निगम के बजट में युवाओं, बच्चों और महिलाओं के विकास पर ज्यादा फोकस रखा जाएगा। खेल मैदान और उद्यानों का विकास शामिल है। जिसमें ज्यादा बजट प्रावधान होगा। कामकाजी महिलाओं के लिए शहर में तीन वुमन हॉस्टल में दूसरे जिलों से आने वाली युवतियां और महिलाओं को अच्छी सुविधा मिलेगी।
शहर के तेलीबांधा चौक में बिजनेस टॉवर का निर्माण होने से निगम के राजस्व में काफी इजाफा होने का अनुमान लगाया गया है। तालाबों और ऐतिहासिक सरोहरों, महापुरुषों की प्रतिमाओं के संरक्षण को भी केंद्र में रखा गया है।