रायपुर

Micro Finance Scam : 80 करोड़ की ठगी पर प्रशासन की कार्रवाई, 36 एकड़ जमीन 9 करोड़ रुपए में होगी नीलाम

Micro Finance Company Scam : ओडिशा से संचालित माइक्रो फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की अभनपुर के खिलौरा स्थित 36 एकड़ जमीन की नीलामी अगले सप्ताह तक हो सकती है।
2 min read
• •
Updated: 9 Oct 2023, 11:47 AM IST
Micro Finance Scam : 80 करोड़ की ठगी पर प्रशासन की कार्रवाई, 36 एकड़ जमीन 9 करोड़ रुपए में होगी नीलाम
Micro Finance Scam : 80 करोड़ की ठगी पर प्रशासन की कार्रवाई, 36 एकड़ जमीन 9 करोड़ रुपए में होगी नीलाम

रायपुर. Micro Finance Company Scam : ओडिशा से संचालित माइक्रो फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की अभनपुर के खिलौरा स्थित 36 एकड़ जमीन की नीलामी अगले सप्ताह तक हो सकती है। जिला प्रशासन से उक्त भूमि की कीमत का आकलन कर लिया है। 9 करोड़ के बेस रेट से नीलामी शुरू की जा सकती है। बता दें कि माइक्रो फाइनेंस कंपनी प्राइवेट लिमिटेड में रायपुर के 2700 निवेशकों समेत प्रदेश भर के 35 हजार लोगों के 80 करोड़ रुपए से ज्यादा की ठगी की हैं। जिला प्रशासन के मुताबिक तकरीबन छह माह पहले न्यायालय ने अभनपुर खसरा नंबर 36 कुल रकबा 14.620 हेक्टेयर (36.13 एकड़) जमीन की नीलामी आदेश दिया था।

प्रशासन ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। संपत्ति का मूल्यांकन कलेक्टर गाइडलाइन दर से किया गया है। जबकि इस भूमि का बाजार मूल्य 20 करोड़ से अ धिक है। अब प्रशासन ओपन बोली के लिए जल्द ही विज्ञापन जारी कर सकती है। पहले रद्द हो चुकी थी नीलामी इसी प्रॉपर्टी की नीलामी 14 जुलाई को होनी थी, लेकिन ऐन मौके पर रद्द कर दी गई थी। माइक्रो फाइनेंस की अभनपुर में स्थित जमीन की नीलामी की जानी थी। प्रशासन ने इसकी सूचना पहले ही जारी कर दी थी, लेकिन बाद में यह नीलामी रद्द कर दी गई।

तकनीकी कारणों की वजह से नीलामी रद्द की गई है। इस चिटफंड कंपनी की प्रॉपर्टी नीलाम होती तो प्रशासन को बड़ी रकम मिलती। इस नीलामी को रद्द करने के पीछे कुछ विशेष लोगों को लाभ पहुंचाने की चर्चाएं सामने आई थी। रायपुर- 6 ब्रांच में 27 सौ निवेशकों का 13 करोड़ पैसा जमा प्रदेश के- 27 ब्रांचों में 35 हजार निवेशकों ने 80 करोड़ रुपए से ज्यादा निवेश &माइक्रो फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की अभनपुर के खिलौरा िस्थत जमीन की नीलामी अगले सप्ताह तक की जा सकती है। इसकी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

- बीबी पंचभाई, अपर कलेक्टर, रायपुर

Updated on:
9 Oct 2023, 11:47 AM IST
Published on: