रायपुर

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, सरकारी जमीन पर कब्जा कर बनाए गए मकान और दुकानों पर चला बुलडोजर

CG Bulldozer Action: रायपुर में नगर पालिक निगम रायपुर ने अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए दो अलग-अलग जोनों में बड़ी कार्रवाई की है।

less than 1 minute read
Jan 10, 2026
नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, सरकारी जमीन पर कब्जा कर बनाए गए मकान और दुकानों पर चला बुलडोजर(photo-patrika)

CG Bulldozer Action: छत्तीसगढ़ के रायपुर में नगर पालिक निगम रायपुर ने अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए दो अलग-अलग जोनों में बड़ी कार्रवाई की है। निगम आयुक्त विश्वदीप के आदेश पर शासकीय भूमि पर कब्जा कर बनाए गए व्यवसायिक दुकानों और मकानों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया गया।

CG Bulldozer Action: जोन 9 में 3000 वर्गफीट शासकीय भूमि कराई गई कब्जामुक्त

जोन 9 क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 10 में नगर निगम की नगर निवेश विभाग की टीम ने अभियान चलाकर करीब 3000 वर्गफीट शासकीय भूमि को कब्जामुक्त कराया। यहां सरकारी जमीन पर अवैध रूप से व्यवसायिक दुकान और मकान का निर्माण किया गया था।

जोन कमिश्नर अंशुल शर्मा सीनियर के निर्देशानुसार कार्यपालन अभियंता शरद ध्रुव, सहायक अभियंता सैय्यद जोहेब और उप अभियंता अतुल बंसल की उपस्थिति में जेसीबी मशीन की सहायता से अवैध निर्माण को तोड़ा गया।

जोन 5 में अनुमति के विपरीत निर्माण पर कार्रवाई

इसी तरह नगर निगम जोन 5 क्षेत्र में भी अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की गई। जोन कमिश्नर खीरसागर नायक के निर्देश पर कुशालपुर रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में अनुमति के विपरीत निर्माणाधीन भवन को तोड़कर हटाया गया। इस दौरान कार्यपालन अभियंता लाल महेन्द्र प्रताप सिंह, सहायक अभियंता नागेश रामटेके और उप अभियंता टिकेन्द्र चंद्राकर मौजूद रहे।

अवैध निर्माण पर सख्ती जारी

नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय भूमि पर किसी भी तरह का अतिक्रमण या नियमों के विपरीत निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे भी इसी तरह अभियान चलाकर अवैध कब्जों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
10 Jan 2026 04:52 pm
Published on:
10 Jan 2026 04:51 pm
Also Read
View All

अगली खबर