रायपुर

नक्सलियों के ब्लैक मनी को व्हाइट नहीं कर पाए मोदी, विदेशों में जमा किये करोड़ों रुपए

नक्सलियों करोड़ो रुपए की वसूली करने के बाद इस ब्लैकमनी को विदेशों में जमा कर रहे है।
2 min read
May 22, 2018
cg news
नक्सलियों के ब्लैक मनी को व्हाइट नहीं कर पाए मोदी, विदेशों में जमा किये करोड़ों रुपए

राजनाथ सिंह ने माओवादियों की करतूतों को उजागर करते हुए बताया कि नक्सलियों करोड़ो रुपए की वसूली करने के बाद इस ब्लैकमनी को विदेशों में जमा कर रहे है। उनके बच्चे मंहगे स्कूल और कॉलेजों में पढ़ रहे है।
[typography_font:18pt]आईईडी का लिया जा रहा सहारा
[typography_font:14pt;" >वहीं दूसरी तरफ स्थानीय जनता को बरगलाकर उन्हे हथियार थमाया गया है। उनकी संपतियों को जब्त करने के लिए चिन्हांकित किया जा रहा है। इसके बाद जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। मंत्रालय में सोमवार को उन्होंने पत्रकारवार्ता ली इस दौरान उन्होने बताया कि अब यह पूरी तरह से स्पष्ट हो गया है कि नक्सलियों ताकत लगातार घट रही है। वह हताश हो रहे है। इसके कारण आईईडी का सहारा लिया जा रहा है। सीधी लड़ाई लडऩे की अब उनमें हिम्मत नहीं रह गई है। तनाव में आकर छिपकर वार कर रहे है। उन्होंने बताया कि इस साल केजुअल्टी के अधिकांश मामले बारूदी विस्फोट के कारण हुए है। मुठभेड़ में चली गोलियों से मात्र तीन-चार जवान शहीद हुए हैं।

केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि देशभर में बड़े तेजी के साथ नक्सलियों का ग्राफ गिर रहा है। रक्षा विशेषज्ञ और आंतरिक सुरक्षा मामलों के जानकार ने भी यह स्वीकार किया है कि नक्सलियों हारी हुई लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि नक्सलियों प्रभावित देश के 150 जिलों में से 35 जिलों में बड़ी तेजी के साथ विकास कार्य किया जा रहा है। साथ ही फोर्स लगातार नक्सली प्रभावित क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही है। पिछले 7 माह में राज्य पुलिस द्वारा 16 नए कैंप शुरू किए गए हैं। पहले उन क्षेत्रों में जाने की कोई हिम्मत नहीं जुटा पाता था।


बीजापुर . छत्तीसगढ़ व तेलंगाना के सीमावर्ती उसूर थाना क्षेत्र के जंगल में सोमवार की सुबह माओवादियों से हुई मुठभेड़ में फोर्स ने एक वर्दीधारी नक्सलियों को मार गिराया है। फोर्स ने घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए हैं। नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर तेलंगाना व छत्तीसगढ़ पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन लांच किया। सीमावर्ती इलाके में सर्चिंग कर रही फोर्स पर नक्सलियों ने एंबुश लगाकर फायरिंग की। एसपी मोहित गर्ग ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में और भी नक्सली के मारे जाने की संभावना है। जवानों के लौटने के बाद ही वस्तुस्थिति स्पष्ट होगी।

बीजापुर . जांगला थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाके से पुलिस ने दबिश देकर 15 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। रविवार को सर्चिंग के दौरान कांदुलनार की घटना के नामजद आरोपी मड़े कृष्णा (31) को पकड़ा। मालूम हो चिन्नाकोड़ेपाल में सडक़ निर्माण कर रहे कंपनी के मुंशी बटोही पाल की हत्या और चार वाहनों में आगजनी की घटना में मड़े कृष्णा के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज थी। इधर, चौकीदार की हत्या में शामिल तीन नक्सली बोमड़ा ताती , लक्ष्मण वेट्टी, दोरसा उर्फ बामन मडक़ाम को गिरफ्तार किया है। इनके अलावा दरभा सरपंच सोमारू माड़वी की हत्या व घर व दुकान में डकैती के मामले में शामिल 11 नक्सली को विधिवत गिरफ्तार कर सभी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Published on:
22 May 2018 04:06 pm
Also Read
View All
World Organ Donation Day 2026: मेरे जाने के बाद भी मेरा कोई हिस्सा किसी की जिंदगी में सांस बनकर रहे… RJ नरेंद्र ने लिया अंगदान का संकल्प

Central Jail News: 15 अगस्त से पहले मिली आजादी, रायपुर सेंट्रल जेल से रिहा हुए 9 कैदी, हाथों में नजर आई श्रीमद्भगवद्गीता

Raipur: दुरंतो एक्सप्रेस में खुला करोड़ों का राज, सात सोने की बिस्किट, एक छड़ के साथ दो संदिग्ध गिरफ्तार, जानें पूछताछ क्या बताया

छत्तीसगढ़ पुलिस के 12 अधिकारी-कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक, 15 अगस्त को CM साय करेंगे सम्मानित, देखें नाम

Nankiram Kanwar s letter: छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री ने PM मोदी को पत्र, GST पदोन्नति परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप