रायपुर

सड़क हादसा: यात्री बस और ट्रेलर में आमने-सामने भिड़ंत, 8 यात्री घायल

- यात्री बस और ट्रेलर में आमने-सामने भिड़ंत- भीषण हादसे में बस में सवार 8 यात्री घायल

less than 1 minute read
Dec 12, 2020
bus_accident_in_bilaspur.jpg

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में यात्री बस और ट्रेलर में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बस में सवार 8 यात्री घायल हो गए। घायल यात्रियों को उपचार के लिए सिम्स रवाना किया गया है। दरअसल, यह घटना गतौरी के पास की है।

जानकारी के अनुसार पुष्पराज सर्विस की बस खोंगसरा से सवारी लेकर बिलासपुर लौट रही थी। जैसे ही यात्री बस गतौरी के पास पहुंची थी कि ओवरटेक के चक्कर में सामने से आ रही ट्रेलर क्रमांक सीजी 10 आर 1766 से आमने सामने जा भिड़ी।

दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बस और ट्रेलर दोनों के ही सामने के हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं बस में सवार 8 लोग घायल हो गए। तत्काल मौके पर पहुंची 112 और 108 की मदद से पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सिम्स रवाना कर दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

Published on:
12 Dec 2020 06:49 pm