रायपुर

Raipur Dog Attack: कुत्तों को पकड़ने गई थी नगर निगम की टीम, भौंकते ही उलटे पांव भाग निकली…

Raipur Dog Terror: कुछ दिनों पहले रायपुर में डिलवरी बॉय पर पालतू कुत्तों ने जानलेवा हमला किया था। खून से लथपथ हाल में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में युवक ने थाने में शिकायत कर दी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Jul 2024, 11:27 AM IST
Pitt Bull Dog Attack

Pitt Bull Dog Attack in Raipur: अनुपम नगर में शुक्रवार को एक घटना में दो पिटबुल श्वान ने एक ऑटो चालक पर हमला किया और उसे घायल कर दिया। इसके बाद घायल युवक ने 24 घंटे बाद शनिवार देर रात खम्हारडीह थाना में शिकायत दर्ज कराई। सोमवार सुबह नगर निगम की टीम अनुपम नगर के निवासी डॉ. अक्षत राव के घर पर पिटबुल श्वानों को पकड़ने पहुंची।

उन्होंने घर के बाहर से आवाज दी, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला, जबकि पिटबुल की भौंकने की आवाजें सुनाई दी। आवाज सुनकर बिना किसी कार्रवाई के टीम को वापस लौटना पड़ा। नगर निगम की टीम श्वानों को कब्जे में लेकर उनकी उम्र और नस्ल की जांच करने वाली थी। लेकिन, नगर निगम की टीम घर में प्रवेश नहीं कर पाईं हैं, क्योंकि घर में तीन पिटबुल डॉग्स हैं और दरवाजा हमेशा बंद रहता है। दरवाजे पर सीसीटीवी कैमरा लगा है, लेकिन डोरबेल नहीं है।

पड़ोसी भी नाराज

आसपास के लोगों ने बताया कि पिटबुल के डर से हम गली में नहीं घूम सकते हैं। कई बार जब दरवाजा खुला रहता है तो श्वान बाहर आकर हमला कर देता है। कई लोग पिटबुल का शिकार हो चुके हैं। डॉक्टर के घर में काम करने वाले माली को भी एक बार घायल कर चुका है।

Updated on:
16 Jul 2024, 11:27 AM IST
Published on: