रायपुर

विधायक बृहस्पति सिंह विवाद: पुनिया बोले – यह मसला अब खत्म हो गया, इस बारे में मैं कुछ नहीं कह सकता

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने बृहस्पति सिंह व चिंतामणि महाराज और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से अलग-अलग चर्चा के बाद कहा, यह मसला अब खत्म हो गया है। इस बारे में मैं कुछ नहीं कह सकता।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Jul 2021, 7:51 PM IST
congress_leader.jpg
विधायक बृहस्पति सिंह विवाद: पुनिया बोले - यह मसला अब खत्म हो गया, इस बारे में मैं कुछ नहीं कह सकता

रायपुर. छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज विधायक बृहस्पति सिंह विवाद को लेकर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया का बड़ा बयान सामने आया है। पुनिया ने बृहस्पति सिंह व चिंतामणि महाराज और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव (CG Health Minister TS Singhdeo) से अलग-अलग चर्चा के बाद कहा, यह मसला अब खत्म हो गया है। इस बारे में मैं कुछ नहीं कह सकता।

बता दें कि बीते शनिवार को कांग्रेस के रामानुजगंज विधायक बृहस्पति सिंह के फॉलो वाहन पर कुछ हमलावरों ने हमला कर दिया था। इसके बाद विधायक बृहस्पति सिंह ने कहा कि मेरी जान को खतरा है। उन्होंने सीधा आरोप लगाया कि स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव मेरी हत्या करवाना चाहते हैं। विधायक ने कहा कि मैं अन्य आदिवासी विधायकों के साथ इस मामले की शिकायत सोनिया गांधी और राहुल गांधी से करूंगा।

इधर, खुद पर लगे आरोपों पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि अभी ज्यादा कुछ कहना सही नहीं होगा। विधायक ने ऐसा भावनाओं में आकर कह दिया है। भावनाएं हैं, जो समय के साथ शांत हो जाती है। पार्टी फोरम में सारी बातें होंगी। उस क्षेत्र में जितना मैं अपने आप को नहीं जानता, उससे ज्यादा लोग मेरे स्वभाव को जानते हैं। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पुनिया जो कहेंगे, वही होगा। वहीं, प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया ने कहा कि जो रिपोर्ट आएगी, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
26 Jul 2021, 7:51 PM IST
Published on: