रायपुर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और PM मोदी इस दिन आएंगे छत्तीसगढ़, इन कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत, शुरू हुई प्रशासनिक तैयारी

Raipur News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 मार्च को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आएंगी। इस दौरान वे राज्य विधानसभा का दौरा करेंगी और विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगी। इसके अलावा डिप्टी सीएम साव ने बताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 30 मार्च को छत्तीसगढ़ दौरा प्रस्तावित है...

less than 1 minute read
Mar 13, 2025

CG News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 मार्च को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेगी। डिप्टी सीएम अरुण साव ने बताया, राष्ट्रपति का विधानसभा में प्रबोधन होगा। बता दें यह साल विधानसभा का रजत जयंती वर्ष है। इसके लिए राष्ट्रपति को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया था।

इसके अलावा डिप्टी सीएम साव ने बताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 30 मार्च को छत्तीसगढ़ दौरा प्रस्तावित है। वे बिलासपुर के मोहभट्टा में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही छत्तीसगढ़ के अपने परिवारजनों को करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात देंगे।

पीएम मोदी का दौरा

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिलासपुर में आयोजित लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शिरकत कर सकते हैं। यह कार्यक्रम राज्य के विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं के शुभारंभ और नींव रखने से संबंधित है। इस दौरान पीएम मोदी कई विकास योजनाओं का शुभारंभ कर सकते हैं।

विधानसभा बजट सत्र का होगा समापन

राज्य में इस समय बजट सत्र चल रहा है, जो 21 मार्च को समाप्त हो जाएगा। ऐसे में राष्ट्रपति के आगमन को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रपति भवन से अभी तक उनके कार्यक्रम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं।

राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण दौरा

राष्ट्रपति मुर्मू का यह दौरा राजनीतिक रूप से भी अहम माना जा रहा है। छत्तीसगढ़ में हाल ही में सत्ता परिवर्तन हुआ है और यह पहली बार होगा, जब राष्ट्रपति विधानसभा में विधायकों को संबोधित करेंगी। इससे पहले भी वे कई राज्यों की विधानसभाओं में अपना संबोधन दे चुकी हैं।

Published on:
13 Mar 2025 07:57 am
Also Read
View All

अगली खबर