CG News: मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का त्वरित और संवेदनशील निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को समयबद्ध समाधान मिल सके।
CG News: मुख्यमंत्री निवास कार्यालय रायपुर में 8 जनवरी गुरुवार को दोपहर 12 बजे से जनदर्शन का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस अवसर पर प्रदेशवासियों से सीधे संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं का निराकरण करेंगे।
मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का त्वरित और संवेदनशील निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को समयबद्ध समाधान मिल सके।
हर आवेदन पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पहले ही अधिकारियों को स्पष्ट कर दिया है कि जनदर्शन में मिलने वाले हर आवेदन का गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ तुरंत निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उनका कहना है कि जनदर्शन का उद्देश्य केवल शिकायतें लेना नहीं, बल्कि आम लोगों को समयबद्ध समाधान देना है। सरकार का मानना है कि इस तरह के कार्यक्रम प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करते हैं और शासन की जवाबदेही को मजबूत बनाते हैं।
बता दें कि प्रदेश में पहला जनदर्शन कार्यक्रम 27 जून 2024 को हुआ था। इससे पहले मुख्यमंत्री निवास में 13 नवंबर 2025 को जनदर्शन आयोजित किया गया था। उस दौरान यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक चला था।