वित्तीय वर्ष 2025-26 में 46.44 मिलियन टन लदान कर 4983 करोड़ रुपए राजस्व के साथ रायपुर रेल मंडल ने 9वां स्थान प्राप्त किया है। इनमें 03.87 प्रतिशत (लगभग 04 प्रतिशत) की वृद्धि हासिल की है। इस बार 165 करोड़ रुपए अधिक प्राप्त किए हैं, जबकि रायपुर मंडल को 46.33 मिलियन टन लदान का लक्ष्य दिया […]
वित्तीय वर्ष 2025-26 में 46.44 मिलियन टन लदान कर 4983 करोड़ रुपए राजस्व के साथ रायपुर रेल मंडल ने 9वां स्थान प्राप्त किया है। इनमें 03.87 प्रतिशत (लगभग 04 प्रतिशत) की वृद्धि हासिल की है। इस बार 165 करोड़ रुपए अधिक प्राप्त किए हैं, जबकि रायपुर मंडल को 46.33 मिलियन टन लदान का लक्ष्य दिया गया था। पिछले साल 2024-25 की तुलना में 44.73 मिलियन टन लदान कर 4818 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त किया था। शुक्रवार को डीआरएम कार्यालय में डीआरएम दयानंद और सीनियर डीसीएम अवधेश कुमार त्रिवेदी ने इसकी जानकारी दी। डीआरएम ने बताया कि इस उपलब्धि के पीछे आधुनिक लोडिंग अवसंरचना, ग्राहक-केंद्रित नीतियां, डिजिटल पहल और विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयास रहे।
मंडल ने कोयला, स्टील प्लांट के लिए रॉ-मटेरियल, पिग आईरन, फिनिश्ड स्टील, आयरन ओर, सीमेंट, फूड ग्रेन फर्टिलाइजर, इत्यादि का माल लदान किया है। साथ ही यात्री यातायात, माल ढुलाई, विविध आय, गैर-किराया राजस्व, पार्किंग आय, खानपान से होने वाली आय सभी में बढोत्तरी हासिल की है।
26.6 मिलियन यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया, इससे 631.35 करोड़ राजस्व प्राप्त किया। वाणिज्य विभाग ने यात्री यातायात में पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में यात्रियों की 7.30% वृद्धि दर्ज की है। इसी प्रकार, यात्री राजस्व में पिछले वर्ष की तुलना में 3.85% की वृद्धि हुई है।