रायपुर

Train Cancelled: यात्रियों को एक बार फिर होगी परेशानी, रेलवे ने तीन दिन तक रद्द की यह एक्सप्रेस…

Train Cancelled: मुख्य हावड़ा-मुंबई रेल लाइन होने के कारण इस सेक्शन से दोनों तरफ की ट्रेनें रुककर निकल रही हैं। इसी ब्लॉक के कारण दोनों तरफ से 8 से 10 सितम्बर तक ट्रेन नंबर 18110/18109 इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस, नेताजी रद्द कर दी गई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Sep 2024, 11:58 AM IST
Train cancelled

Train Cancelled: दक्षिण पूर्व रेलवे चक्रधरपुर मंडल के आदित्यपुर स्टेशन में नॉन इंटरलॉकिंग का काम चल रहा है। मुख्य हावड़ा-मुंबई रेल लाइन होने के कारण इस सेक्शन से दोनों तरफ की ट्रेनें रुककर निकल रही हैं। इसी ब्लॉक के कारण दोनों तरफ से 8 से 10 सितम्बर तक ट्रेन नंबर 18110/18109 इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस, नेताजी रद्द कर दी गई है।

यह ट्रेन केवल इतवारी से बिलासपुर स्टेशन तक ही चलेगी। बिलासपुर-टाटानगर के बीच रद्द रहेगी। इसी तरह रेलवे के कई सेक्शनों में ब्लॉक लेकर इंटरलॉकिंग के कारण ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। पिछले एक सप्ताह से हर दिन 3 से 4 घंटा देरी से रायपुर पहुंच रही हैं।

इससे यात्री परेशान हैं। क्योंकि, ट्रेनें समय पर नहीं चल रही है। कटनी के रास्ते नई दिल्ली लाइन पर ब्लॉक के कारण कई ट्रेनों को मार्ग बदलकर चलाने की घोषणा रेलवे ने की है।

Updated on:
9 Sep 2024, 11:58 AM IST
Published on: