CG Mission 2018: चौथी बार सरकार बनाने 90 विस की नब्ज टटोलेगी BJP

केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश के बाद विधानसभा चुनाव की तैयारियों में प्रदेश भाजपा संगठन जुट गया है। भाजपा ने मंडलों से पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं के नाम मांगे हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Jan 2017, 11:49 PM IST
CG Mission 2018
Chhattisgarh BJP
रायपुर.
केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश के बाद विधानसभा चुनाव की तैयारियों में प्रदेश भाजपा संगठन जुट गया है। भाजपा ने मंडलों से पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं के नाम मांगे हैं। इन कार्यकर्ताओं के जरिए पार्टी विधासनसभा क्षेत्रों में जनता का नब्ज जानना चाहती है। इन कार्यकर्ताओं को सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में अलग-अलग जगहों पर तैनात किया जाएगा।


वे लोगों से बातचीत कर केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों और योजनाओं की बावत फीडबैक जुटाएंगे। इसके अलावा वह क्षेत्रीय विधायक के बारे में लोगों की राय भी जानेंगे। पार्टी के स्थानीय नेतृत्व के बारे में भी लोगों की राय जानने की कोशिश की जाएगी। बताया जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव के टिकट वितरण में पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं की इस रिपोर्ट की भी बड़ी भूमिका होगी।


चुनाव से पहले पार्टी कराती है अलग-अलग सर्वे

चुनाव में उतरने से पहले भाजपा अलग-अलग तरीकों से सर्वेक्षण कराती है। इसके लिए पेशेवर सर्वेक्षण कंपनियों की सेवा भी ली जाती है। इसके अलावा पर्यवेक्षक भी क्षेत्रों का दौरा कर स्थानीय नेताओं, समर्थकों और क्षेत्र के प्रमुख लोगों से बात कर हालात को समझने की कोशिश करते हैं। इसके अलावा संगइन स्थानीय इकाईयों से भी रिपोर्ट मंगाती है।


प्रदेश के बाहर भी मिलेगी जिम्मेदारी

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सच्चिदानंद उपासने ने कहा, अभी तो मंडलों से एेसे कार्यकर्ताओं का नाम मांगा गया है। नाम आने के बाद सभी क्षेत्रों में इनको तैनात किया जाना है। कुछ कार्यकर्ताओं को प्रदेश के बाहर के क्षेत्रों की भी जिम्मेदारी मिल सकती है।

Published on: