रायपुर

रायपुर, दुर्ग, चिरमिरी, रायगढ़ और धमतरी नगर निगमों में भी कांग्रेस ने मारी बाजी, अब तक कांग्रेस के 10 में से 8 महापौर निर्वाचित, ये बने महापौर

रायपुर से एजाज ढेबर, दुर्ग से धीरज बाकलीवाल, चिरमिरी से कंचन जायसवाल, रायगढ़ से जानकी काटजू और धमतरी से विजय देवांगन बने महापौर

less than 1 minute read
Jan 06, 2020
10 में से 8 नगर निगमों में कांग्रेस के महापौर

रायपुर. छत्तीसगढ़ के पांच नगर निगमों में महापौर के आज हुए चुनाव में कांग्रेस ने बाजी मारते हुए सभी में जीत दर्ज कर ली हैं। इसके साथ ही कांगेस ने अभी तक हुए सभी आठ नगर निगमों में जीत दर्ज की है। फ़िलहाल अंबिकापुर और कोरबा नगर निगम में महापौर का चुनाव होना अभी बाकी है।
धमतरी
धमतरी नगर निगम के इतिहास में 138 साल बाद कांग्रेस ने पहली बार महापौर पद पर कब्जा जमाया। कांग्रेस के विजय देवांगन महापौर चुने गए है। महापौर चुनाव में कांग्रेस के विजय देवांगन को 22 मत, भाजपा के धनीराम सोनकर को 18 मत मिले, वहीं कांग्रेस के ही अनुराग मसीह निगम के नए सभापति होंगे।

बिलासपुर, राजनांदगांव और जगदलपुर में भी पहले से ही कांग्रेस का कब्जा
कांग्रेस इससे पूर्व तीन नगर निगमों बिलासपुर, राजनांदगांव एवं जगदलपुर में महापौर के पद पर जीत दर्ज कर चुकी है। बिलासपुर में कांग्रेस के राम चरण यादव, राजनांदगांव में हेमा देशमुख एवं जगदलपुर में सफीरा साहू महापौर चुनी गई है।

पिछले चुनाव में कांग्रेस के 6, भाजपा के 3 और एक निर्दलीय महापौर हुए थे निर्वाचित
नगर निगमों में पांच वर्ष पहले हुए महापौर के लिए सीधे मंतदाताओं से हुए चुनाव में कांग्रेस को छह, भाजपा को तीन तथा एक नगर निगम में निर्दलीय ने जीत दर्ज की थी। 2018 में हुए विधानसभा चुनावों में सत्ता में आई कांग्रेस सरकार ने महापौर के सीधे चुनाव की व्यवस्था को समाप्त कर इस बार केवल पार्षदों की ही सीधा चुनाव करवाया, और फिर पार्षदों ने महापौर को चुनने के लिए वोटिंग की।

Updated on:
06 Jan 2020 07:13 pm
Published on:
06 Jan 2020 07:10 pm
Also Read
View All