सुहाग की सलामती के लिए महिलाओं ने करवा चौथ का निर्जल व्रत रखा। दुल्हन की तरह सोलह श्रृंगार कर महिलाएं शाम होते ही चांद का बेताबी से इंतजार करती दिखाई दी। दिनभर बादल छाए रहने के कारण शाम को चांद दिखना मुश्किल था। काफी देर बाद जैसे ही चांद नजर आया। महिलाओं ने पारंपरिक ढंग से पूजा-अर्चना कर छन्नी से चांद देखा और उसे प्रणाम कर अध्र्य दिया और सदा सुहागन रहने की कामना की।
महिलाओं ने किए सोलह श्रृंगार
महिलाओं ने करवा चौथ को काफी इंजाय किया। सभी ने सोलह श्रृंगार कर पति की उम्र के लिए पूजा की। चांद के इंतजार के दौरान तम्बोला, हाउजी जैसे गेम्स का सभी ने लुत्फ उठाया। साथ ही बेस्ट करवा चौथ, बेस्ट मेकअप, बेस्ट ड्रेस जैसे कॉम्पीटिशन में महिलाओं ने हिस्सा लिया।
महिलाओं ने मिलजुल कर करवा चौथ सेलिब्रेट किया गया। इसमें लगभग 30 महिलाएं शामिल हुईं। सभी ने सोलह श्रृंगार में सज-धज कर पूजा की। इसके बाद एक-दूसरे को थाली एक्सचेंज कर पूजा की रस्में निभाईं। महिलाओं ने हाउजी, तम्बोला खेलकर खूब एंजॉय किया।
महिलाएं ब्राइडल की तरह सज-संवर कर कार्यक्रम में शामिल हुई। इसमें लहंगा, साड़ी और अनारकली सूट अलग-अलग ड्रेस में नजर आईं। कुछ ने स्मोकी मेकअप कर कार्यक्रम में शामिल हुई।
महिलाओं ने धूमधाम से करवा चौथ मनाया। सभी महिलाओं ने पारंपरिक अंदाज में पूजा की। चांद निकलने में देर होने के कारण सभी ने पंजाबी गीतों पर खूब डांस किया। सज-धज कर आई महिलाओं के लिए कई कॉम्पीटिशन भी हुए।
(फोटो जर्नलिस्ट- सुमित यादव)