रायपुर

Raipur Police: राहगीरों पर गुब्बारा मारने वाले के खिलाफ पुलिस का एक्शन, देखें वीडियो

Raipur Police: राहगीरों पर गुब्बारा मारने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने वाहन का जब्त किया है..

less than 1 minute read
Mar 03, 2026
raipur viral video
राहगीरों पर गुब्बारा मारने वाले के खिलाफ पुलिस का एक्शन ( Photo - Patrika )

Raipur Police: होली पर हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं। रायपुर पुलिस शहर के हर चौक चौराहों पर नजर बनाए रखी है। इसके अलावा होली को लेकर वायरल हो रहे वीडियो पर भी पुलिस की नजर बनी हुई है, जाता मामला गुढ़ियारी से सामने आया है। जहां पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई हुई है।

Raipur Police: राहगीरों पर फेंक रहे थे गुब्बारा

राजधानी के भारत माता चौक से कोटा की ओर जाने वाले रास्ते में राहगीरों पर पानी भर गुब्बारे मारने वाले वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई हुई है। बता दें कि इसका वीडियो भी सामने आया था, जिसमें कार में सवार कुछ व्यक्ति सनरूफ से बाहर निकलकर राहगीरों पर गुब्बारा मार रहे थे। युवकों की इस हरकत से चारपहिया वाहन चालक के खुद के साथ—साथ दूसरों के जीवन को संकट में डाले जाने की संभावना उत्पन्न हो रही थी।

पुलिस ने की कार्रवाई

वायरल वीडियो पर गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर स्वतः संज्ञान में लेकर वीडियो में दिख रहे वाहन चालक के खिलाफ थाने में अपराध पंजीबध कर पतासाजी किया। जिसके बाद देवपुरी निवासी वाहन चालक विजय कुकरेजा के वाहन को जब्त कर कार्रवाई की। साथ ही संबंधितों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की।

Published on:
03 Mar 2026 06:58 pm