रायपुर

Alert: अगर आप करते हैं ATM का इस्तेमाल तो पढ़ लें यह खबर

अगर आप एटीएम का इस्तेमाल करते हैं तो हो जाइए सावधान, क्योंकि रायपुर में एटीएम सेफ नहीं है। हालांकि पुलिस इसकी जांच कर रही है।
2 min read
Oct 14, 2017
ATM Fraud
Alert: अगर आप करते हैं ATM का इस्तेमाल तो पढ़ लें यह खबर

रायपुर. राजधानी के जयराम कॉम्पलेक्स के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के एटीएम में स्कीमर और स्पॉय कैमरा लगाकर ग्राहकों के एटीएम कार्ड का डाटा चुराने वालों को जेल भेज दिया गया। क्लोन बनाने वाले नाइजीरियन गिरोह के सरगना की तलाश में क्राइम ब्रांच की टीम मुंबई जाएगी। गिरोह का खुलासा करने पर आईजी ने क्राइम ब्रांच के आरक्षकों को सम्मानित किया है।

उल्लेखनीय है कि एटीएम में स्कीमर और स्पॉय कैमरा लगाने वाले शहनवाज हनीफ और मेहबर को क्राइम ब्रांच ने पकड़ा था। दोनों एटीएम में राशि निकालने आने वालों का डाटा स्कीमर और स्पॉय कैमरा की मदद से चुरा लेते थे। इसे मुंबई के नाइजीरियन चिक्की को बेच देते थे। इस डाटा की मदद से चिक्की एटीएम का क्लोन बनाता था और उससे राशि आहरण करता था। क्राइम ब्रांच की टीम उसकी तलाश में मुंबई जाएगी।

दूसरे एटीएम में स्कीमर की आशंका
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने केवल चार स्थानों पर स्कीमर लगाने की प्लानिंग की जानकारी दी थी, लेकिन पुलिस को आशंका है कि इसके अलावा अन्य पुराने एटीएम मशीनों को भी आरोपियों ने टारगेट किया है। पुलिस एेसे एटीएम के सीसीटीवी कैमरों की जांच करेगी। उल्लेखनीय है कि कई एटीएम बूथ एेसे हैं, जहां सुरक्षा गार्ड मौजूद नहीं हैं। इस कारण आरोपी आसानी से स्कीमर लगा देते हैं।

आईजी ने किया सम्मान
एटीएम में स्कीमर लगाने वाले गिरोह का खुलासा करने में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले प्रधान आरक्षक जमीन खान और संतोष सिंह का आईजी प्रदीप गुप्ता ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया। उल्लेखनीय है कि दोनों ने आरोपियों को जयस्तंभ चौक में संदिग्ध रूप से घूमते हुए पकड़ा था। फिर पूछताछ के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।

Published on:
14 Oct 2017 10:49 pm