रायपुर

इस 15 अगस्त पर एक साथ छलकेगा देशभक्ति और भाई-बहन का प्यार, जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

Independence day and Raksha Bandhan: इस साल 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के दिन देशभर में भाई-बहन का प्यार और देश के लिए प्यार एक साथ छलकेगा।

less than 1 minute read
Aug 07, 2019
इस 15 अगस्त पर एक साथ छलकेगा देशभक्ति और भाई-बहन का प्यार, जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

रायपुर. इस साल 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के दिन देशभर में भाई-बहन का प्यार और देश के लिए प्यार एक साथ छलकेगा। क्योंकि इस साल 15 अगस्त के ही दिन रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जाएगा। इस बार कई सालों बाद रक्षाबंधन पर पूरा दिन राखी बांधने का शुभ मुहूर्त होगा।

काफी सालों बाद इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा का साया नहीं होगा। यानि इस बार अपने भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए बहनों के पास पूरे 12 घंटे का शुभ मुहूर्त होगा। पूर्णिमा तिथि 14 अगस्त शाम करीब 4 बजे से शुरू होकर 15 अगस्त शाम 6 बजे तक रहेगी। इस साल रक्षाबंधन पर सौभाग्य योग और विजय मुहूर्त जैसे संयोग बन रहे हैं। इस साल राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 5 बजकर 49 मिनट से शाम 6 बजे तक रहेगा।

छत्तीसगढ़ में 15 अगस्त की तैयारी शुरू हो चुकी है। स्वतंत्रता दिवस के दिन होने वाले परेड के लिए रायपुर के सिविल लाइन स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में रिर्हसल शुरू कर दी गई है। 15 अगस्त को होने वाली परेड में करीब 20 प्लाटून हिस्सा लेंगे। जिसमें सीआरपीएफ, बीएसएफ, सीएसएफ, आईटीबीपी जैसी केंद्रीय फोर्स के साथ छत्तीसगढ़ की सहस्त्र बल, महिला सहस्त्र बल, जिला पुलिस, होम गार्ड जैसे फोर्स भी शामिल होंगे।

Raksha Bandhan की खबर यहां बस एक क्लिक में

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..

LIVE अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News

एक ही क्लिक में देखें Patrika की सारी खबरें

Published on:
07 Aug 2019 02:11 pm
Also Read
View All