CG Rape case: आरोप है कि भाजपा नेता महिला को महतारी वंदन योजना की राशि दिलाने के नाम पर उसे अपने साथ ले गया और फिर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया
CG Rape case: छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले में भाजपा नेता ने महिला से रेप किया। आरोप है कि भाजपा नेता महिला को महतारी वंदन योजना की राशि दिलाने के नाम पर उसे अपने साथ ले गया और फिर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। शिकायत पर एफआईआर दर्ज होने के बाद से आरोपी बीजेपी नेता फरार है।
इस घटना से प्रदेश की सियासत गरमा गई है। कांग्रेस ने घटना की निंदा करते हुए राज्य सरकार पर सवाल उठाया है। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा, यह कैसा महतारी वंदन है? जिस योजना की राशि दिलाने का बहाना कर भाजपा नेता दुष्कर्म किया।
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला में हुई रेप की घटना के लिए साय सरकार जिम्मेदार है। महतारी वंदन योजना के लिए जिस प्रकार से साय सरकार ने नियम कायदे शर्तें बनाई है, उसे प्रदेश की माता-बहनें हताश और परेशान हो गई हैं। सारे नियम कायदे के बावजूद आज भी लगभग 70 प्रतिशत महिलाओं के खाता में महतारी वंदन योजना की पहली किस्त नहीं पहुंच पाई है।