रायपुर

Gold Silver Price: रायपुर में तेल-गैस संकट के बीच सोने-चांदी में राहत, जानें आज क्या है कीमत…

Gold Silver Price: सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम करीब 1.65 लाख रुपए से घटकर 1.47 लाख रुपए तक पहुंच गई है, वहीं चांदी के दामों में भी 50 हजार रुपए से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है और यह करीब 2.35 लाख रुपए प्रति किलो पर आ गई है।

2 min read
Mar 24, 2026
Gold-Silver Price- File photo- Patrika

Gold Silver Price: @अजय। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर युद्ध के हालात और तेल-गैस संकट के बीच सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट ने शादी के सीजन में लोगों को बड़ी राहत दी है। बीते 15-20 दिनों में सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम करीब 1.65 लाख रुपए से घटकर 1.47 लाख रुपए तक पहुंच गई है, वहीं चांदी के दामों में भी 50 हजार रुपए से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है और यह करीब 2.35 लाख रुपए प्रति किलो पर आ गई है।

कीमतों में इस नरमी का सीधा असर राजधानी के सराफा बाजार में दिखाई दे रहा है, जहां शादी सीजन के चलते खरीदारों की भीड़ बढऩे लगी है और बाजार में फिर से रौनक लौट आई है। सराफा कारोबारियों के मुताबिक, वैश्विक अस्थिरता के चलते निवेशकों का रुझान फिलहाल तेल और गैस जैसे संसाधनों की ओर ज्यादा है, जिससे सोने-चांदी की मांग पर असर पड़ा है और कीमतें नीचे आई हैं। रायपुर सराफा एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरख मालू के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में बदलते रुझानों का असर स्थानीय बाजार पर भी साफ दिख रहा है, जिससे व्यापारियों को भी इस सीजन में बेहतर कारोबार की उम्मीद है।

स्थानीय स्तर पर भी इसका असर साफ नजर आ रहा है। रायपुर के सराफा बाजार में खरीदारों की संख्या बढ़ने लगी है। कीमतों में कमी के कारण लोग आभूषणों की खरीदारी के लिए आगे आ रहे हैं, जिससे व्यापारियों को राहत मिली है और बाजार में रौनक लौट आई है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव, डॉलर की मजबूती, महंगाई दर और केंद्रीय बैंकों की नीतियां सोने-चांदी की कीमतों को प्रभावित करती हैं। इसके अलावा, वैश्विक संकट की स्थिति में निवेशकों का रुझान किस ओर जाता है, यह भी एक बड़ा कारक होता है।

आंकड़ों पर नजर डालें तो जनवरी से मार्च के बीच सोने-चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखा गया है। कभी कीमतों में तेजी आई तो कभी गिरावट, जिससे बाजार अस्थिर बना रहा। हालांकि, हालिया गिरावट ने उपभोक्ताओं को राहत जरूर दी है और आने वाले दिनों में मांग और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

तारीख-सोना-चांदी

1 जनवरी- 137500-223500

15 जनवरी- 235500-284500

29 जनवरी- 187000-413700

1 फरवरी-163300- 290000

26 फरवरी- 165950-267600

1 मार्च- 167700- 275000

23 मार्च- 147000-235500

Updated on:
24 Mar 2026 01:35 pm
Published on:
24 Mar 2026 01:34 pm
Also Read
View All

अगली खबर